विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Apple iPhone 12 दो फेज में चार मॉडल्स के साथ होंगे लॉन्च, उपलब्धता में होगी देरी

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 05 Aug 2020 07:08 AM (IST)

इन दो फेज में iPhone 12 के चार मॉडल्स पेश किए जाएंगे। जिनमें OLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये 6.1 इंच 5.4 इंच और 6.7 इंच में पेश किए जा सकते हैं।

Apple iPhone 12 दो फेज में चार मॉडल्स के साथ होंगे लॉन्च, उपलब्धता में होगी देरी
Apple iPhone 12 दो फेज में चार मॉडल्स के साथ होंगे लॉन्च, उपलब्धता में होगी देरी

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Apple के CFO Luca Maestri ने कंफर्म किया है कि इस साल iPhone 12 की उपलब्धता में देरी हो सकती है। इसका मुख्य कारण स्पलाई चेन में आ रही कई तरह की दिक्कतें हं। इसके अलावा एक नई रिपोर्ट ये भी निकलकर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा है कि iPhone 12 लाइन अप को दो फेज में लॉन्च किया जाएगा। iPhone के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि एक ही मॉडल को दो फेज में लॉन्च किया जाए। इन दो फेज में iPhone 12 के चार मॉडल्स पेश किए जाएंगे। जिनमें OLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। iPhone 12 के डिस्प्ले साइज की बात करें तो ये 6.1 इंच, 5.4 इंच और 6.7 इंच में पेश किए जा सकते हैं। साथ ही, कंपनी इस बार 5G मॉडल भी लॉन्च कर सकती है।

DigiTimes की नई रिपोर्ट के मुताबिक, सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों ने Apple को अपने iPhone 12 को फेज वाइज लॉन्च करने पर मजबूर कर दिया है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पहले 6.1 इंच वाले iPhone 12 के मॉडल्स को पेश किया जाएगा। इसके बाद 5.7 इंच वाले छोटे और 6.7 इंच स्क्रीन वाले बड़े मॉडल को अगले फेज में लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि iPhone 12 के 6.1 साइज वाले मॉडल की शिपमेंट भी शुरू की जा चुकी है।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Apple अपने 5G iPhone को दो स्टेज में पेश कर सकती है। पहले 6.1 इंच वाले दो मॉडल को और उसके बाद 6.7 इंच और 5.4 इंच वाले दोनों मॉडल्स को लॉन्च किया जा सकता है। इसके लिए SLP, PCB मेन बोर्ड की स्पलाई की जा रही है। इस बार लॉन्च के दो से चार सप्ताह बाद ही डिवाइस को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अब तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max डिवाइसेज को इस साल लॉन्च किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।