विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Apple का 'Welcome Home' इवेंट 13 अक्टूबर को: पहला स्मार्ट होम हब, नया HomePod Mini और Apple TV 4K हो सकते हैं पेश

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:00 PM (IST)

iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के बाद Apple अगले हफ्ते एक और बड़ा इवेंट होस्ट करने जा रहा है। क्यूपर्टिनो ...और पढ़ें

13 अक्टूबर को Apple का 'Welcome Home' इवेंट। Photo- X/ Greg Joswiak.

13 अक्टूबर को Apple का 'Welcome Home' इवेंट। Photo- X/ Greg Joswiak.

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्यूपर्टिनो बेस्ड टेक दिग्गज Apple अगले हफ्ते एक और इवेंट होस्ट करने जा रहा है, जिसे कंपनी ने 'Welcome Home' नाम दिया है। कंपनी ने गुरुवार को इसका एलान किया, जिसके साथ एक एग्जीक्यूटिव ने इवेंट को टीज करने वाला वीडियो भी शेयर किया। 'Welcome Home' इवेंट के नाम और टीजर से साफ इशारा मिलता है कि टेक कंपनी अपनी की-नोट प्रेजेंटेशन के दौरान स्मार्ट होम और एंटरटेनमेंट डिवाइसेज की अपनी नई रेंज से पर्दा उठाने वाली है। कंपनी के पहले स्मार्ट होम हब, सेकेंड-जेनरेशन HomePod Mini और नए Apple TV 4K सेट-टॉप बॉक्स को लेकर इंटरनेट पर महीनों से लीक्स और रूमर्स सामने आ रहे हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple अक्टूबर के आखिर में एक और इवेंट होस्ट करने का प्लान भी बना रहा है।

13 अक्टूबर को ऑर्गेनाइज होगा Apple का ‘Welcome Home' इवेंट

X पर एक पोस्ट के जरिए Apple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ वर्ल्डवाइड मार्केटिंग, Greg Joswiak ने घोषणा की कि क्यूपर्टिनो बेस्ड टेक कंपनी 13 अक्टूबर को 'Welcome Home' इवेंट होस्ट करेगी। टीजर वीडियो से संकेत मिलता है कि कंपनी इस इवेंट के दौरान अपने चर्चित स्मार्ट होम डिवाइसेज को पेश करने की तैयारी में है। इसके अलावा यूट्यूबर और टेक रिव्यूअर मार्केस ब्राउनली (@MKBHD) ने भी मीडिया को भेजे जा रहे Apple के इनवाइट की एक फोटो शेयर की है।

ये 'Welcome Home' इवेंट न्यूयॉर्क के Tribeca में होगा और भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे (ईस्टर्न टाइम सुबह 9 बजे) शुरू होगा। उम्मीद है कि Apple अपने ऑफिशियल YouTube चैनल के जरिए इस इवेंट को लाइवस्ट्रीम करेगा। इस इवेंट के दौरान कंपनी द्वारा अपने पहले स्मार्ट होम हब के साथ HomePod Mini (2026) और Apple TV 4K (2026) लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

हालांकि, ये इस महीने कंपनी द्वारा प्लान किए गए दो इवेंट्स में से पहला हो सकता है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Apple 27 अक्टूबर को दूसरा इवेंट होस्ट करेगा। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में टचस्क्रीन वाला Apple का पहला मैकबुक मॉडल, M6 चिपसेट वाला नया MacBook Pro, M6 चिप अपग्रेड वाला नेक्स्ट-जेनरेशन iMac और नया iPad Mini मॉडल देखने को मिल सकता है। टचस्क्रीन वाले मैकबुक को MacBook Ultra के नाम से मार्केट किया जा सकता है, हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन डिटेल्स की पुष्टि नहीं की है।

अगर स्मार्ट होम हब के लीक्स की बात करें, तो बताया जा रहा है कि इसमें 6-इंच या 7-इंच का स्क्वायर टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा, जो इसके गोल बेस से जुड़ा हो सकता है। बेस में एक इन-बिल्ट स्पीकर सेटअप दिए जाने की भी उम्मीद है। यह स्मार्ट होम डिवाइस कथित तौर पर Siri AI कैपेबिलिटीज और Apple के A18 चिपसेट के साथ आएगा और ये Apple के नए स्मार्ट डिवाइस इकोसिस्टम का दिल बन सकता है।

इसके अलावा, Apple के इस पहले स्मार्ट होम हब में फेसटाइम कॉल्स के लिए एक फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलने की भी चर्चा है। टेक दिग्गज ने इस नए डिवाइस के लिए एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलप किया है। इसे इन-बिल्ट स्पीकर्स वाले टेबलटॉप वर्जन और वॉल-माउंटेड मॉडल दोनों ऑप्शन्स में पेश किया जा सकता है। वहीं, सेकेंड-जेनरेशन HomePod Mini में Siri AI को इनेबल करने के लिए नया चिपसेट और नई N1 नेटवर्किंग चिप मिलने की बात कही गई है। आखिर में, Apple TV 4K (2026) सेट-टॉप बॉक्स भी Siri AI और नए चिपसेट के साथ डेब्यू कर सकता है।

यह भी पढ़ें: 9000 mAh बैटरी वाला OnePlus का नया फोन, 200MP का कैमरा और 185Hz की गेमिंग डिस्प्ले भी