एपल ने iPhone के लिए रिलीज किया Music Memos app
एपल ने iOS के लिए म्युजिक मेकिंग एप्स के अपने परिवार में नये एडीशन व बड़े अपडेट को रिलीज किया है।
एपल ने iOS के लिए म्युजिक मेकिंग एप्स के अपने परिवार में नये एडीशन व बड़े अपडेट को रिलीज किया है। कंपनी ने कहा कि अपडेट से लोग आसानी से म्यूजिक में टैप कर सकेंगे।
नया एडीशन Music Memos है, एपल के अनुसार iPhone पर यह एप यूजर्स को म्यूजिकल आइडियाज को तुरंत कैप्चर करने, आर्गेनाइज व विकसित करने में मदद करता है। GarageBand में यह एप नया फीचर है। कंपनी ने कहा कि लाइव लूप्स समेत ये नये फीचर्स DJ की तरह म्यूजिक क्रिएट करने में यूजर्स की मदद करेंगे।
एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने कहा, ‘दुनिया के बड़े से बड़े व छोटे संगीतकार बेहतर म्युजिक बनाने के लिए एपल डिवाइसेज का उपयोग कर सकते हैं।‘ उन्होंने आगे बताया, ‘GarageBand सबसे लोकप्रिय म्यूजिक क्रिएशन एप है और यह अपडेट प्रत्येक को उनके म्यूजिक टैलेंट को उभारने में मदद करेगी, इसमें पावरफुल लाइव लूप्स और ड्रमर फीचर है। इसके अलावा इसमें iPad Pro screen के साथ iPhone 6s व iPhone 6s Plus पर 3D Touch के लिए सपोर्ट है।‘
ये Music Memos फ्री में एप स्टोर पर उपलब्ध है। iOS के लिए GarageBand 2.1 को नये iOS डिवाइसेज के साथ फ्री दिया जा रहा है, इसमें 32GB या उससे अधिक स्टोरेज है। मौजूदा यूजर्स के लिए यह फ्री अपग्रेड उपलब्ध है, जो iOS 9 डिवाइसेज के लिए उपयुक्त है।