विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AI टेक्नोलॉजी के लिए Apple ने बनाया जबरदस्त प्लान, Siri और macOS होंगे अब एडवांस

By Shivani KotnalaEdited By: Shivani Kotnala
Published: Mon, 22 May 2023 02:16 PM (GMT+05:30)

Apple New Hiring एपल ने एआई टेक्नोलॉजी की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए सिरी और मैकओएस के लिए हाईरिंग का ...और पढ़ें

Apple AI booster shot for Siri and iOS announces new hiring, Pic Courtesy- Jagran File
Apple AI booster shot for Siri and iOS announces new hiring, Pic Courtesy- Jagran File

नई दिल्ली, टेक डेस्क। जहां एक ओर टेक कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी का दौर चल रहा है। वहीं दूसरी ओर आईफोन निर्माता कंपनी एपल मशीन लर्निंग और एआई टेक्नोलॉजी के लिए नए कर्मचारियों की जरूरत महसूस कर रही है। एपल ने मशीन लर्निंग और एआई टेक्नोलॉजी के लिए नए कर्मचारियों की भर्ती का एलान किया है।

एपल कितने पदों पर कर रहा नई भर्ती?

मालूम हो कि अगले महीने 5 से 9 जून तक एपल का वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस इवेंट 2023 होने जा रहा है। ऐसे में कंपनी ने यूजर्स को नए प्रोडक्ट को लेकर उम्मीदें हैं। हालांकि, कंपनी इस इवेंट से पहले ही यूजर्स के लिए अलग-अलग सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट कर चुकी है।

वहीं, कंपनी ने अब सिरी और आईओएस के लिए नए पदों पर भर्ती का एलान किया है। कंपनी ने एलान किया है कि मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए 176 पदों पर भर्ती की जाएगी।

सिरी के लिए कितने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एपल ने नई भर्तियों में से 68 पदों पर भर्ती केवल सिरी के लिए रखी हैं। कंपनी नई भर्ती के साथ अपनी वॉइस असिसटेंट टेक्नोलॉजी को बेहतर और एडवांस फीचर से लैस बनाते हुए नई भर्ती की तैयारियों में है।

इसी के साथ एपल की ओर से आईओएस में एआई टेक्नोलॉजी इंटीग्रेट करने के लिए कुल 52 पदों पर नई भर्ती का एलान किया है। बाकी के 46 पदों पर भर्ती को macOS के लिए रखा गया है।

आईफोन पर किया जा सकता है चैटजीपीटी का इस्तेमाल

मालूम हो कि एपल यूजर्स के लिए हाल ही में पॉपुलर चैटबॉट चैटजीपीटी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया था। चैटजीपीटी का इस्तेमाल अब आईओएस पर किया जा सकता है। चैटबॉट का आधिकारिक मोबाइल ऐप आईओएस पर डाउनलोड किया जा सकता है। यहां एपल यूजर्स को अपनी चैट हिस्ट्री डिवाइस में सिंक करने की सुविधा मिल दी जा रही है।