विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Pixel 4 में दिखा Android R, स्नैपड्रैगन 855 और 6GB से हो सकता है लैस

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 21 Jan 2020 09:31 AM (IST)

अभी यूजर्स को ठीक से एंड्रॉइड Q अपडेट मिलना शुरू भी नहीं हुआ है और एंड्रॉइड R की डिटेल्स लीक होने लगी हैं

Google Pixel 4 में दिखा Android R, स्नैपड्रैगन 855 और 6GB से हो सकता है लैस
Google Pixel 4 में दिखा Android R, स्नैपड्रैगन 855 और 6GB से हो सकता है लैस

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Android प्लेटफॉर्म दिन प्रतिदिन प्रगति की ओर अग्रसर है। इसका पहला वर्जन Android 1.0 (API 1) था। इसके बाद API 2, कपकेक, डोनट, एक्लेयर्स, फ्रॉयो, जिंजरब्रेड, हनिकॉम्ब, आईस क्रीम सैंडविच, जैली बीन, किटकैट, लॉलिपॉप, मार्शमैलो, नॉगट, ऑरियो पाई और अब एंड्रॉइड Q ने यूजर्स को हर बार एक अलग अनुभव उपलब्ध कराया है। अभी यूजर्स को ठीक से एंड्रॉइड Q अपडेट मिलना शुरू भी नहीं हुआ है और एंड्रॉइड R की डिटेल्स लीक होने लगी हैं।

Google Pixel 4 में देखा गया एंड्रॉइड का नया वर्जन: एंड्रॉइड का अगला एडिशन बेचमार्क टेस्ट में स्पॉट किया गया है। इसमें पता चला है कि Google Pixel 4 स्मार्टफोन में एंड्रॉइड R यानी एंड्रॉइड 11 का डेवलपर वर्जन देखा गया है। हालांकि, इससे ज्यादा इस वेबसाइट से कुछ पता नहीं चला है। इसमें Google Pixel 4 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है। साथ ही यह फोन एंड्रॉइड R पर भी काम कर सकता है।

Google Pixel 4 के बेचमार्क स्कोर्स की बात करें तो सिंगल कोर में इस फोन ने 712 स्कोर किया है। वहीं, मल्टी-कोर में फोन का स्कोर 2181 रहा। इस जानकारी को 17 जनवरी शाम 6 बजकर 27 मिनट पर ही अपडेट किया गया है। लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि फोन क्वॉलकॉम प्रोसेसर पर काम करेगा। इसमें 8 कोर्स और 1.78 गीगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी दी जाएगी। इस लिस्टिंग में हर फीचर को लेकर Google Pixel 4 का क्या स्कोर रहा है इसकी जानकारी मौजूद है। लेकिन फोन को लेकर इससे ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

इससे पहले Google ने कहा था कि वो अपने OS प्लेटफॉर्म के लिए अब किसी डेर्ज्ट का नाम नहीं बल्कि नंबर या एल्फाबेट का इस्तेमाल करेंगे। जैसा कि हमने इससे पहले था कि एंड्रॉइड 10 को एंड्रॉइड Q के नाम से लॉन्च किया गया था। वहीं, अब एंड्रॉइड 11 को एंड्रॉइड R के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।