फोन में अचानक Ads आने लगे तो हो जाएं सावधान, इन 5 तरीकों से पकड़ें गड़बड़ी
अगर आपके फोन में अचानक विज्ञापन दिखने लगें, तो यह किसी संदिग्ध ऐप या एडवेयर का संकेत हो सकता है, ...और पढ़ें

फोन में अचानक Ads आने लगे तो हो जाएं सावधान, इन 5 तरीकों से पकड़ें गड़बड़ी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके फोन में भी अचानक स्क्रीन पर बार-बार विज्ञापन यानी Ads दिखाई देने लगें हैं, तो इन्हें इग्नोर करना भारी पड़ सकता है। जी हां, खासकर उस वक्त जब फोन यूज करते टाइम, होम स्क्रीन पर या बिना किसी एप को ओपन किए ही फुल स्क्रीन विज्ञापन आने लगें। ये किसी सस्पीशियस एप, ब्राउजर नोटिफिकेशन या एडवेयर की वजह से हो सकता है। ऐसे में मोबाइल में मौजूद एप्स और सेटिंग्स को चेक करना जरूरी है।
बिना एप खोले Ads आना
अगर मोबाइल की स्क्रीन पर अचानक फुल स्क्रीन एड्स आने लगते हैं और आपने कोई एप भी ओपन नहीं किया है, तो ये किसी सस्पीशियस एप का संकेत हो सकता है। कभी कभी कुछ एप्स को इंस्टॉल करने के बाद ऐसी दिक्कत देखने को मिलती है। अगर हाल ही में कोई नया एप डाउनलोड और इनस्टॉल किया है, तो उसे डिलीट करके फोन को रीस्टार्ट करें।
बार-बार नोटिफिकेशन में विज्ञापन
कुछ वेबसाइट और एप्स नोटिफिकेशन के जरिए बार बार एड्स भेजते हैं। अगर मोबाइल के नोटिफिकेशन पैनल में लगातार अनजान ऑफर या एड्स दिखाई दे रहे हैं, तो उस संबंधित नोटिफिकेशन को देर तक होल्ड करके देखें कि वो किस एप से आ रहे हैं। इसके बाद उस एप के नोटिफिकेशन ऑफ कर दें।
फोन की होम स्क्रीन पर विज्ञापन
अगर फोन की होम स्क्रीन पर ही बार-बार विज्ञापन शो हो रहे हैं, तो किसी सस्पीशियस एप या थर्ड पार्टी लॉन्चर को चेक करें। मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर हाल ही में इंस्टॉल किए गए एप्स चेक करें। जिस एप पर शक हो, उसे अनइंस्टॉल करें।
अपने आप खुल रहे पेज
अगर फोन का ब्राउजर अपने आप ओपन होने लगे या अनजान वेबसाइट पर रीडायरेक्ट हो जाए तो ब्राउजर की साइट सेटिंग्स और नोटिफिकेशन परमिशन को अच्छे से चेक करें। अनजान वेबसाइट की परमिशन को तुरंत बंद कर दें और ब्राउजिंग डेटा क्लियर करें। किसी भी संदिग्ध पॉप-अप पर क्लिक न करें।
Ads से छुटकारा कैसे पाएं?
- सबसे पहले तो हाल ही में इंस्टॉल किए गए संदिग्ध एप्स को हटाएं।
- Google Play Store में जाकर Play Protect से स्कैन करें।
- फोन के सॉफ्टवेयर को अपडेट करें।
- किसी भी अनजान वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड न करें।
- संदिग्ध एप्स को अनावश्यक परमिशन न दें।
यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर
