तैयार हो जाइए! जुलाई में होगी Amazon Prime Day सेल; 99 रुपये की शॉपिंग पर मिलेगी फ्री डिलीवरी
Amazon Prime Day का आयोजन इस बार भारत में जुलाई के महीने में होगा। ये सेल सेल Prime मेंबर्स के ...और पढ़ें

Amazon Prime Day 2026 का आयोजन जुलाई में किया जाएगा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon का अगला बड़ा सेल इवेंट, Amazon Prime Day 2026, इस साल की दूसरी छमाही में भारत में लाइव होगा। ये ऑनलाइन सेल खासतौर पर Amazon Prime मेंबर्स के लिए होगी और इसमें गैजेट्स से लेकर पर्सनल केयर आइटम्स तक कई प्रोडक्ट कैटेगरी पर डिस्काउंट और डील्स मिलेंगे। इस एनु्अल सेल में Prime मेंबर्स के लिए नए लॉन्च, स्पेशल डिस्काउंट और कई बेनिफिट्स होंगे। Amazon चुनिंदा बैंकों के साथ पार्टनरशिप करेगा ताकि उनके कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल सके। Prime Day सेल ग्राहकों को सेम-डे डिलीवरी और फ्री डिलीवरी का ऑफर भी देगी।
Amazon Prime Day 2026
शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज के जरिए Amazon ने घोषणा की कि Amazon Prime Day सेल भारत में जुलाई 2026 में होगी। जैसा कि बताया गया है, ये सेल Prime मेंबर्स के लिए एक्सक्लूसिव होगी और इसमें नए प्रोडक्ट लॉन्च और डिस्काउंट शामिल होंगे। सेल के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स, किचन, ब्यूटी, फैशन और फ्रेश ग्रॉसरी कैटेगरी में नई डील्स मिलेंगी। भारत में Prime Day का ये दसवां एडिशन होगा।
भारत के अलावा, जुलाई में Amazon Prime Day ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और जापान में भी कंडक्ट किया जाएगा। ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, कोलंबिया, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, इटली, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, मैक्सिको, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, सऊदी अरब, सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका सहित दूसरे देशों में Prime Day जून में होगा।
Amazon, Prime Day के दौरान चुनिंदा शहरों में Amazon Now के जरिए ऑर्डर की क्विक डिलीवरी का वादा कर रहा है। यूजर्स 10 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर अनलिमिटेड सेम-डे डिलीवरी, 40 लाख से ज्यादा आइटम्स पर नेक्स्ट डे डिलीवरी और 40,000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स पर चार घंटे में डिलीवरी का फायदा उठा सकेंगे। ये कंफर्म किया गया है कि Prime मेंबर्स को 99 रुपये की शॉपिंग करने पर फ्री डिलीवरी मिलेगी। ग्राहक 1,399 रुपये से ज्यादा की शॉपिंग पर 200 रुपये तक का कैशबैक पा सकेंगे।
पिछले सालों की तरह, Amazon सेल के लिए चुनिंदा बैंकों के साथ हाथ मिला सकता है। Prime मेंबर्स को Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर Amazon पर सभी शॉपिंग पर पांच प्रतिशत कैशबैक भी मिलता है।
Amazon Prime प्लान की कीमत एक महीने के लिए 299 रुपये और तीन महीने के लिए 599 रुपये है। वहीं, एनुअल Prime मेंबरशिप 1,499 रुपये में उपलब्ध है। एनुअल Prime Lite प्लान की कीमत 799 रुपये है और Prime Shopping Edition की कीमत 399 रुपये एक साल के लिए है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।