Amazon की नई तकनीक, अब बस हाथ दिखाकर कर पाएंगे पेमेंट, नही होगी कार्ड की जरूरत
इस नई टेक्नोलॉजी को Amazon One नाम दिया गया है। इस तकनीक में हाथ को दूर से दिखाकर रिटेल स्टोर पर पेमेंट किया जा सकेगा। Amazon की तरफ से Palm Recognition Technology पर करीब एक साल से काम चल रहा था।
नई दिल्ली, टेक डेस्क. Amazon की तरफ से आज एक नई पॉम रिकग्निशन टेक्नोलॉजी (Palm Recognition technology) को पेश किया गया है, जिसके जरिए यूजर्स अपने हाथ की हथेली को दिखाकर पेमेंट कर पाएगा।मतलब अब आपको पेमेंट के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत नही होगी। इस नई टेक्नोलॉजी को Amazon One नाम दिया गया है। इस तकनीक में हाथ को दूर से दिखाकर रिटेल स्टोर पर पेमेंट किया जा सकेगा। Amazon की तरफ से Palm Recognition Technology पर करीब एक साल से काम चल रहा था। कंपनी ने इस सर्विस के पेटेंट के लिए आवदेन डाल दिया है।
कैसे कर पाएंगे Amazon One सर्विस का इस्तेमाल
Amazon One सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए Amazon अकाउंट होना जरूरी नही है। ग्राहक अपने फोन नंबर और क्रेडिट कार्ड की मदद से इस सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही इसके लिए बायोमेट्रिक डाटा की जरूरत नही होगी। ग्राहक चाहे, तो अपने बायोमेट्रिक डाटा को डिलीट भी कर सकेंगे। Amazon One आपके हाथ की हथेली को एक आइडेंटिटी के तौर पर यूज करेगी। इस तकनीक में नस के पैटर्न के साथ ही हाथ के सरफेस एरिया की डिटेल और लकीरों के जरिए एक पॉम हस्ताक्षर क्रिएट किया जाएगा। पॉम हस्ताक्षर को शुरुआती दौर में Amazon के अपने Go Store में इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही कंपनी Amazon One को आने वाले साल में अन्य स्टोर से लिंक करेगी।
Amazon One सर्विस का होगा विस्तार
कंपनी की मानें, तो Amazon One को केवल पॉम बेस्ड पेमेंट तक ही सीमित नही किया जा सकता है। Amazon की तरफ से इसे रिटेल स्टोर के अलावा भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी थर्ड पार्टी के तौर पर Amazon One सर्विस को उपलब्ध करा सकती है। Amazon को ऑफिस बिल्डिंग, रिटेलर्स, स्टेडियम में लगाया जा सकता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस सर्विस का लुत्फ उठा सकें। साथ ही सुविधाजनक पेमेंट कर सकें। Amazon के पास मजबूत रिटेल कनेक्टिविटी है, जिससे कंपनी Palm Scanning तकनीक को रिएल्टी बना सकती है। हालांकि Amazon की तरफ से कंफर्म नही किया गया है कि कितने रिटेलर्स, वेन्यू और बिजनेस में Amazon One का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कंपनी ने इतना जरूर कहा है कि वो कई भरोसेमंद कस्टमर के साथ चर्चा में शामिल है।