Move to Jagran APP

Amazon Mi Days Sale में Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर Rs 11,000 तक के ऑफर्स

Amazon ने Xiaomi की Mi Super Sale के साथ-साथ Mi Days sale शुरू की है। इस सेल में Mi और Redmi के फोन्स कई डिस्काउंट मिल रहे हैं।

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 03:28 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2019 10:22 AM (IST)
Amazon Mi Days Sale में Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर Rs 11,000 तक के ऑफर्स
Amazon Mi Days Sale में Xiaomi के स्मार्टफोन्स पर Rs 11,000 तक के ऑफर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। अगर आप Xiaomi के किफायती फोन को लेने का प्लान कर रहे हैं, तो शायद यह आपके लिए सही समय है। Amazon ने Xiaomi की Mi Super Sale के साथ-साथ Mi Days sale शुरू की है। इस सेल में Mi और Redmi के फोन्स कई डिस्काउंट मिल रहे हैं। सेल में Mi A2 पर Rs 6500 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसी के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट जैसे- बैंकिंग डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं। Mi A2 के अलावा, Redmi के अन्य फोन्स जैसे- Redmi Y2, Redmi Note 5 Pro, और Redmi 6 Pro पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं। यह सेल 21 जून तक चलेगी।

loksabha election banner

Mi A2 को Rs. 16,999 में भारत में लॉन्च किया गया था। फोन को अब तक दो प्राइज कट मिले हैं। अब इसे Amazon पर Rs 10,990 में खरीदा जा सकता है। यह कीमत इसके बड़े वैरिएंट 4GB/64GB की है। इसके 6GB/128GB वैरिएंट को Rs 15,999 में खरीदा जा सकता है।

डिस्काउंट के अलावा, Amazon नो-कॉस्ट EMI प्लान्स और एक्सिस बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शंस पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट, एक्सचेंज पर Rs 11,350 तक का एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। वहीं, Xiaomi India स्टोर Mi एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत Rs 2000 का अतिरिक्त एक्सचेंज, नो-कॉस्ट EMI, और इंस्टेंट कैशबैक ऑफर कर रहा है।

Redmi 5 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहांRedmi 6को खरीदने के लिए क्लिक करें यहांRedmi Note 5 Pro को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

Redmi Y2 जिसे इस साल की शुरुआत में प्राइज कट मिला है, को Rs 7999 में खरीदा जा सकता है। यह कीमत इसके 3GB/32GB वैरिएंट की है। इसके हाई-एन्ड वैरिएंट को Rs 9720 में खरीदा जा सकता है। Amazon इस फोन पर Rs 7350 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज डिकाउन्ट ऑफर कर रहा है।

अन्य ऑफर्स में Redmi Note 5 Pro शामिल है। इसे Rs 10,999 में खरीदा जा सकता है। Redmi 6 Pro के 3GB/32GB मॉडल को Rs 8999 और 4GB/64GB मॉडल को Rs 9999 में खरीदा जा सकता है। Redmi 6A, Redmi 6, और Redmi 5 पर भी डिस्काउंट और अतिरिक्त ऑफर्स मौजूद हैं।

Redmi Y2 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहांMi A2को खरीदने के लिए क्लिक करें यहांRedmi 6A को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां, Redmi Y3 को खरीदने के लिए क्लिक करें यहां

यह भी पढ़ें:

Flipkart Mobiles Bonanza Sale में iPhone XR 128GB को Rs 43,900 में खरीदने का मौका

8GB रैम से लैस ये स्मार्टफोन्स दमदार फीचर्स से हैं लैस

इस वेबसाइट से कंटेंट कॉपी करता है Google! रिपोर्ट में आया सामने 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.