विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amazon ने भारत में लॉन्च किया AI-पावर्ड Alexa+, हिंदी-हिंग्लिश सपोर्ट के साथ सभी यूजर्स के लिए रहेगा फ्री

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:00 PM (IST)

Amazon ने अपने वॉयस असिस्टेंट के बड़े अपग्रेडेड वर्जन Alexa+ को भारत में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। AI से ...और पढ़ें

Amazon ने भारत में लॉन्च किया Alexa+.

Amazon ने भारत में लॉन्च किया Alexa+. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon ने भारत में Alexa के पहली बार आने के आठ साल बाद अपना AI-पावर्ड 'Alexa+' वॉयस असिस्टेंट लॉन्च कर दिया है। ये अपग्रेडेड असिस्टेंट आज से भारत के सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है, जिसमें लॉन्च के साथ ही हिंदी और हिंग्लिश दोनों का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, Alexa+ को बातचीत को ज्यादा कन्वर्सेशनल बनाने और ज्यादा कॉम्प्लेक्स रिक्वेस्ट्स को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। भारत पहला ऐसा देश भी बन गया है जहां Amazon अपने Alexa+ और Amazon Now को एक साथ ला रहा है।

Alexa+ अब भारत में उपलब्ध

रेडमंड-बेस्ड टेक दिग्गज का कहना है कि Alexa+ का आना देश में उसके AI-पावर्ड असिस्टेंट के पहले इंटरनेशनल एक्सपांशन को दर्शाता है। आठ साल पहले भारत में Alexa को लॉन्च किया गया था और अब Amazon देश के यूजर्स के लिए इसका ज्यादा कैपेबल, जेनेरेटिव AI-बेस्ड वर्जन पेश कर रहा है।

Alexa+ आज से भारत में सभी के लिए फ्री है। अर्ली एक्सेस फेज के दौरान यूजर्स बिना किसी सब्सक्रिप्शन के इस अपग्रेडेड असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। Amazon ने ये भी कन्फर्म किया है कि अर्ली-एक्सेस पीरियड खत्म होने के बाद भी प्राइम मेंबर्स के लिए Alexa+ बिना किसी एडिशनल खर्च के उपलब्ध रहेगा।

भारतीय बाजार के लिए मेन अट्रैक्शन में इसका लैंग्वेज सपोर्ट शामिल है। कंपनी के मुताबिक, Alexa+ लॉन्च के समय ही हिंदी और हिंग्लिश में समझ सकता है और जवाब दे सकता है, साथ ही जल्द ही और भी भाषाओं को इसमें एड किए जाने की पुष्टि की गई है।

Alexa Device

भारत के लिए एक और खास इंटीग्रेशन Amazon के क्विक-कॉमर्स बिजनेस के साथ है। कंपनी का कहना है कि भारत पहला देश है जहां अमेजन Alexa+ और Amazon Now को एक साथ ला रहा है। इसका मतलब है कि AI वॉयस असिस्टेंट को अमेजन के क्विक-कॉमर्स एक्सपीरिएंस के साथ जोड़ा जाएगा। जैसे-जैसे यूजर रिक्वेस्ट करते जाएंगे, Alexa+ मांगी गई चीजों को कार्ट में जोड़ता जाएगा। हालांकि, ऑर्डर अपने-आप प्लेस नहीं होगा और इसके लिए मैनुअल वॉयस कन्फर्मेशन की जरूरत होगी।

Alexa+ बातचीत के पूरे फ्लो को फॉलो कर सकता है और बातचीत जारी रहने के दौरान यूजर द्वारा मांगी गई चीजों को सीधे Amazon Now कार्ट में एड कर सकता है। हालांकि, ये असिस्टेंट ऑर्डर अपने आप प्लेस नहीं करेगा। ऑर्डर पूरा करने से पहले यूजर को अपनी वॉयस से कन्फर्मेशन देना होगा।

Alexa+ के साथ यूजर्स असिस्टेंट से ज्यादा नैचुरल तरीके से बातचीत कर सकते हैं। ये कई अलग-अलग रिक्वेस्ट्स के बीच के कॉन्टेक्स्ट को समझ सकता है, जिससे बातचीत के दौरान बात को बार-बार दोहराने की जरूरत नहीं पड़ती। ये असिस्टेंट यूजर्स द्वारा शेयर की गई जरूरी जानकारी और प्रेफरेंस को याद भी रख सकता है और भविष्य की बातचीत को पर्सनलाइज करने के लिए उस जानकारी का इस्तेमाल कर सकता है। दावा किया गया है कि Alexa+ सवालों के जवाब देने, कंपैटिबल स्मार्ट होम डिवाइसेस को कंट्रोल करने और सपोर्टेड सर्विसेज के जरिए टास्क पूरे करने में यूजर्स की मदद करने में पूरी तरह कैपेबल है।

Amazon के कंज्यूमर हार्डवेयर की लेटेस्ट जेनरेशन, जैसे कि नए Fire और Echo डिवाइसेस, आउट-ऑफ-द-बॉक्स Alexa+ के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या अब UPI पेमेंट करने पर कटेगा पैसा? NPCI ने दूर किया हर कन्फ्यूजन, जानें 25 सवालों के जरिए जवाब