Amazon Great Indian Sale 2020: भारी डिस्काउंट के बाद खरीद पाएंगे ब्रांडेड स्मार्टफोन्स
Amazon Great Indian Sale 2020 अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको 40 फीसद तक का डिस्काउंट उपलब्ध कराया जा रहा है
नई दिल्ली, टेक डेस्क। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon इस साल की पहली Great Indian Sale का आयोजन कर रही है। यह सेल 19 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान ग्राहकों के लिए कई डिस्काउंट्स और डील्स उपलब्ध कराई जाएंगी। अगर आप प्राइम यूजर हैं तो आपके लिए यह सेल 18 जनवरी दोपहर 12 बजे से लाइव कर दी जाएगी। इस दौरान स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी समेत अन्य गैजेट्स को भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। अगर स्मार्टफोन कैटेगरी की बात करें तो यह सेल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। स्मार्टफोन्स को 40 फीसद तक के ऑफ के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही कई अन्य ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
Amazon Great Indian Sale: इस दौरान अगर यूजर्स SBI कार्ड्स से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 फीसद का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर समेत कई डील्स उपलब्ध कराई जाएंगी। फिलहाल सभी डील्स को रिवील नहीं किया गया है।
OnePlus 7T को 6 महीने तक की EMI के साथ खरीदा जा सकेगा। वहीं, Redmi Note 8 pro को भी भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा Samsung Galaxy M30s को 15,500 रुपये के बजाय 1_,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह कीमत कितनी होगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। वही, Vivo U20 को 12,990 रुपये के बजाय _,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
iPhone XR को भी कई शानदार ऑफर्स के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कुछ रॉक बॉटम डील्स भी दी जाएंगी जिसके तहत 30 फीसद तक का ऑफ उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही कुछ डील्स को अभी रिवील नहीं किया गया है। जैसे Realme, LG, Oppo, Honor, Huawei, Nokia के स्मार्टफोन्स पर क्या ऑफर्स दिए जाएंगे। इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है लेकिन जल्द ही दी जा सकती है।
वहीं, अगर आप मोबाइल एसेसरीज खरीदने चाहते हैं तो भी आपको यहां कई शानदार डील्स उपलब्ध कराई जाएंगी। पावर बैंक, मोबाइल सेल्फी स्टीक, ब्लूटूथ हैडसेट, केबल और चार्जर्स, केस और कवर्स, स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को बेहद कम कीमत में सेल में खरीदा जा सकेगा।