विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल इस दिन से शुरू होगी: स्मार्टफोन, TV समेत कई प्रोडक्ट्स मिलेंगे सस्ते

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:00 AM (IST)

अमेजन ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2026' की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 8 ...और पढ़ें

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल इस दिन से शुरू होगी: स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, TV समेत कई प्रोडक्ट्स मिलेंगे सस्ते

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल इस दिन से शुरू होगी: स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, TV समेत कई प्रोडक्ट्स मिलेंगे सस्ते

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल Amazon ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव सेल, Amazon Great Indian Festival 2026 की डेट अनाउंस कर दी है। ये सेल अगले महीने 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, TV, अप्लायंसेज, फैशन, ब्यूटी, होम, किचन और रोजाना की जरूरतों से जुड़े प्रोडक्ट्स पर कई तरह के जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।

SBI कार्ड पर मिलेगा 10% तक डिस्काउंट

अमेजन की फेस्टिव सेल में SBI ग्राहकों के लिए भी खास ऑफर लाइव होंगे। ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ-साथ EMI ट्रांजैक्शन पर 10 परसेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकेंगे। इसके अलावा कुछ कैटेगरी में तो नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर भी देखने को मिलेंगे, जिससे महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने पर भी खर्चा कम किया जा सकेगा।

टॉप डील्स के साथ मिलेंगे कई एक्स्ट्रा ऑफर्स

सेल में ग्राहकों को न सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा बल्कि टॉप 100 डील्स, Mega Deals और 8 PM Deals जैसी खास डील्स भी मिलेंगी। इतना ही नहीं Buy More Save More, Exchange Mela, Sample Mania और Amazon Combo जैसे ऑफर्स इसे और भी खास बना देंगे। कंपनी के मुताबिक सेल में करोड़ों प्रोडक्ट्स पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिलेगा।

स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स मिलेंगे सस्ते

इस बार भी फेस्टिव सेल में स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर सबसे बड़े ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं। टीवी, घरेलू उपकरण, किचन प्रोडक्ट्स और दूसरे गैजेट्स पर भी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर मिल सकते हैं। साथ ही कुछ नए प्रोडक्ट भी सेल के दौरान लॉन्च हो सकते हैं।

शॉपिंग में AI करेगा मदद

इतना ही नहीं Amazon ने इस बार शॉपिंग को आसान बनाने के लिए AI बेस्ड फीचर्स भी उपलब्ध करा रहा है। इसकी मदद से ग्राहक प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकेंगे, कीमतों की हिस्ट्री देख सकेंगे और अपनी जरूरत के मुताबिक सुझाव पाने जैसे फीचर्स का यूज कर सकेंगे।

साथ ही Amazon Now के जरिए कुछ शहरों में तो हजारों प्रोडक्ट्स की मिनटों में डिलीवरी का ऑप्शन भी मिलेगा। कंपनी के मुताबिक ये सुविधा दिवाली से पहले 100 शहरों तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें- 6,000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, बैक पैनल पर मिनी डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर