विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

6,000 mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, बैक पैनल पर मिनी डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

Published: Mon, 21 Sep 2026 08:00 AM (IST)

इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा आज 21 सितंबर को अपना नया किफायती 5G स्मार्टफोन Lava Virat Curve लॉन्च कर रहा है। ...और पढ़ें

6,000mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, बैक पैनल पर मिनी डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर

6,000mAh बैटरी वाला किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च, बैक पैनल पर मिनी डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड लावा आज यानी 21 सितंबर को भारत में अपना एक और नया किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है जिसे कंपनी Lava Virat Curve के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी का ये फोन Virat सीरीज का नया मॉडल हो सकता है।

लॉन्च से पहले ही कंपनी डिवाइस के डिजाइन, कलर ऑप्शन्स और कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। खास बात यह है कि डिवाइस में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ बैक पैनल पर एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले भी देखने को मिलने वाला है।

आज दोपहर 12 बजे होगा लॉन्च

लावा का ये नया Virat Curve आज 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी पहले ही जारी कर दी है। लॉन्च के बाद डिवाइस की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी। स्मार्टफोन को Heritage Indigo और Makrana Ivory कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा।

Lava Virat Curve का डिजाइन

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो फोन के फ्रंट और रियर दोनों तरफ कर्व्ड पैनल मिल सकता है। पीछे की तरफ वीगन लेदर फिनिश मिल सकती है। डिवाइस के ऊपरी बाएं हिस्से में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है।

इसी कैमरा सेक्शन में डुअल कैमरा और LED फ्लैश के साथ एक Mini Display मिलने वाली है। इस नए छोटे डिस्प्ले में टाइम, बैटरी परसेंट, नोटिफिकेशन, वॉल्यूम लेवल, इमोजी और कस्टम मैसेज जैसी डिटेल्स दिखाई देंगी।

Lava Virat Curve के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 3D Curved AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। स्क्रीन Full-HD+ रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स तक पीक ब्राइटनेस ऑफर कर सकती है। इसमें 100 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट और 93 परसेंट स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो भी मिलने वाला है।

परफॉर्मेंस के लिए इस नए डिवाइस में MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Lava Virat Curve के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो Lava Virat Curve में 50MP Sony IMX752 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, जो f/1.8 अपर्चर और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। फोन के कैमरा से आप 2K रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।