विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेस्टिवल सेल में इन 5 बजट स्मार्टफोन्स को ₹499 की शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Mon, 14 Oct 2019 08:07 AM (IST)

अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको 10000 रुपये से कम में उपलब्ध दमदार फीचर्स वाले फोन्स की जानकारी द रहे हैं

फेस्टिवल सेल में इन 5 बजट स्मार्टफोन्स को ₹499 की शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका
फेस्टिवल सेल में इन 5 बजट स्मार्टफोन्स को ₹499 की शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Amazon Great Indian Festival सेल का आज दूसरा दिन है। इस दौरान कई ऑफर्स और डिस्काउंट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बैंक ऑफर्स से लेकर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और नो कॉस्ट ईएमआई तक यूजर्स को कई डील्स दी जाएंगी। यहां से यूजर्स बेहद कम कीमत में अपने लिए ब्रांड न्यू स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। यह सेल 17 अक्टूबर तक चलेगी। ऐसे में अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको 10,000 रुपये से कम में उपलब्ध दमदार फीचर्स वाले फोन्स की जानकारी द रहे हैं।

Samsung Galaxy M10s: इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,000 रुपये है। लेकिन इसे 2,001 रुपये के डिस्काउंट के साथ 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन को मैटेलिक ब्लू और स्टेनलैस ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही 7,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया ज रहा है। अगर ग्राहक पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब होते हैं तो उन्हें यह फोन मात्र 499 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा ICICI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड पर 10 फीसद तक का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा भी कई ऑफर्स उपलब्ध हैं।

Vivo U10: इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज को 2,000 रुपये के बजाय 8,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 10,990 रुपये है। इसके साथ 8,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने के बाद यूजर्स को यह फोन मात्र 540 रुपये में मिल सकता है। बाकी सारे ऑफर्स एक जैसे हैं। इस फोन के अन्य वेरिएंट्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Redmi 7A: इस फोन की वास्तविक कीमत 6,499 रुपये है। इसे 1,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 4,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस पर 4,749 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर इस फोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इसके अन्य वेरिएंट्स पर भी ऑफर दिया जा रहा है। इस फोन को मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है। बाकी के सारे ऑफर्स एक जैसे हैं।

Redmi Y3: इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये के बजाय 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट उपलब्ध कराया गया है। इस पर 7,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने के बाद फोन को 499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अन्य वेरिएंट्स पर भी डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। बाकी के सारे ऑफर्स एक जैसे हैं।

Nokia 6.1 Plus: इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये के बजाय 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे 10,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इस पर 8,450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। पूरी एक्सचेंज वैल्यू मिलने के बाद यह फोन मात्र 1,549 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अन्य वेरिएंट्स पर भी ऑफर दिया जा रहा है। इसे ब्लैलक और ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।