फेस्टिवल सेल शुरू होने से पहले ही सस्ता हुआ Google Pixel 11! Amazon पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ ये ऑफर्स भी
Amazon Great Indian Festival सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है, लेकिन बायर्स के लिए धमाकेदार ऑफर्स अभी से ...और पढ़ें

Google Pixel 11 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon की Great Indian Festival सेल 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है, लेकिन अच्छी डील्स पाने के लिए ग्राहकों को सेल शुरू होने तक इंतजार करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने अभी से ही स्मार्टफोन्स समेत कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट्स देना शुरू कर दिया है। अगर आप एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Amazon फिलहाल Google Pixel 11 पर एक शानदार डील दे रहा है, जिसमें आप बड़ी बचत कर सकते हैं। आइए इस डील की सभी डिटेल्स और फोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं।
Google Pixel 11: Amazon डील और ऑफर्स
Google Pixel 11 का ऑफिशियल लिस्टेड प्राइस 89,999 रुपये है। Amazon पर ये स्मार्टफोन फिलहाल 81,899 रुपये में लिस्टेड है, जिसका मतलब है कि इस पर 8,100 का सीधा फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। ये कीमत फोन के 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। इसके अलावा, यहां कुछ बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अमेजन 2,879 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन भी दे रहा है। ज्यादा बचत के लिए आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। इससे आपको 44,000 रुपये तक की छूट मिल जाएगी।

Google Pixel 11 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Google Pixel 11 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए इस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा है। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन Google Tensor G6 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 512GB तक की स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। बैटरी बैकअप के लिए Pixel 11 में 4,985mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप देखें तो Pixel 11 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 10.8MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन के फ्रंट में 10.5MP का कैमरा दिया गया है।
