विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amazon सेल में 10.9 इंच डिस्प्ले वाले टैबलेट पर डिस्काउंट, 8GB RAM और 8000 mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Published: Wed, 14 Oct 2026 02:47 PM (IST)

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सैमसंग गैलेक्सी टैब एस10 लाइट पर भारी छूट मिल रही है। ग्राहक फ्लैट डिस्काउंट ...और पढ़ें

Amazon सेल में 10.9 इंच डिस्प्ले वाले टैबलेट पर डिस्काउंट, 8GB RAM और 8000 mAh बैटरी जैसे फीचर्स

Amazon सेल में 10.9 इंच डिस्प्ले वाले टैबलेट पर डिस्काउंट, 8GB RAM और 8000 mAh बैटरी जैसे फीचर्स  


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अमेजन पर इन दिनों ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल चला रही है। इस सेल के दौरान कई स्मार्टफोन सबसे कम कीमत पर मिल रहे हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म न सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि टैबलेट, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अलग अलग कैटेगरी पर भारी छूट दे रहा है। सेल के दौरान ऐसी ही एक जबरदस्त डील सैमसंग के Galaxy Tab S10 Lite पर देखने को मिल रही है।

डिवाइस की शुरुआत कीमत वैसे तो 35,999 रुपये है लेकिन फिलहाल आप इसे अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। एक्स्ट्रा बचत के लिए आप बैंक और कार्ड ऑफर भी अप्लाई कर सकते हैं। चलिए इस जबरदस्त टैबलेट डील के बारे में जानते हैं...

Samsung Galaxy Tab S10 Lite पर डिस्काउंट

सैमसंग का ये गैलेक्सी टैब एस10 लाइट सेल के दौरान काफी सस्ता मिल रहा है। वैसे तो इस टैबलेट की कीमत 35,999 रुपये है, लेकिन ये डिवाइस अभी अमेजन पर 33,999 रुपये में मिल रहा है। यानी इस टैबलेट पर 2,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। खरीदार एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदारी करने पर 3,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी ले सकते हैं।

अमेजन इस टैबलेट को सिर्फ 1,195 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदने का भी मौका दे रहा है। अगर आप पुराने डिवाइस को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो प्लेटफॉर्म पर एक्सचेंज प्रोग्राम भी चल रहा है। जहां से आपको पुराने डिवाइस के बदले 31,900 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी टैब एस10 लाइट में 90 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में 10.9 इंच की टीएफटी एलसीडी डिस्प्ले मिल रही है। टैबलेट में एल्यूमीनियम बैक और फ्रेम के साथ एक ग्लास फ्रंट भी मिल रहा है। टैबलेट में S Pen सपोर्ट भी मिल रहा है और ये डिवाइस तीन कलर ग्रे, सिल्वर और कोरल रेड में उपलब्ध है।

टैबलेट को पावर देने के लिए इसमें 3nm पर बेस्ड सैमसंग Exynos 1380 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। टैबलेट में माली-G68 MP5 GPU है। साथ ही इसमें 8GB तक रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।

Samsung Galaxy Tab S10 Lite के कैमरा स्पेक्स

कैमरे की बात करें तो टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस टैबलेट में 5MP का फ्रंट कैमरा है। टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिल रहे हैं। टैबलेट में 8,000 mAh की बैटरी है, जो 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें- 7,200 mAh बैटरी वाले Vivo के नए 5G फोन की सेल शुरू, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर