विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Amazon Great Freedom Sale 2026 शुरू, फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट; चेक करें ऑफर

Published: Fri, 07 Aug 2026 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2026 09:05 AM (IST)

अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 शुरू हो गई है, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर भारी छूट मिल रही है।

Galaxy S25 Ultra को अमेजन सेल के दौरान 89,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

Galaxy S25 Ultra को अमेजन सेल के दौरान 89,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है।

HighLights

  1. अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 लाइव, बंपर डिस्काउंट।

  2. Samsung, iQOO, Xiaomi फ्लैगशिप फोन्स पर शानदार डील्स।

  3. Galaxy S25 Ultra, Z Fold 8 Ultra, iQOO 15 सस्ते में।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon पर ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 लाइव हो गई है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंसेज समेत सभी कैटगरी के प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये बेस्ट समय है। अमेजन की इस सेल में स्मार्टफोन्स पर भी गजब से ऑफर मिल रहे हैं। Amazon Great Freedom Sale 2026 के दौरान फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर मिल रही डील्स इस प्रकार हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra स्मार्टफोन हाल में लॉन्च हुआ है। अमेजन की सेल में इसे 1,90,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदा जा सकता है। इस फोल्डेबल फोन में 8.0-इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 6.5-इंच की आउटर डिस्प्ले दी गई है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप के साथ आता है, जिसमें 5,000mAh की डुअल बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्रापी के लिए इसके रियर पैनल में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन में 10 मेगापिक्सल का कैमरा कवर डिस्प्ले और 10 मेगापिक्सल का कैमरा मेन डिस्प्ले में दिया गया है।

Samsung Galaxy S25 Ultra

Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन को अमेजन ग्रेड फ्रीडम सेल के दौरान 89,999 रुपये की इफेक्टिव प्राइस में खरीदा जा सकता है। सैमसंग के इस फोन में 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 5,000 mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ लाया गया है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Galaxy S25 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 10MP टेलीफोटो लेंस 3 एक्स जूम का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

iQOO 15

iQOO 15 स्मार्टफोन को अमेजन पर चल रही सेल के दौरान 68,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.85-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स के साथ Dolby Vision सर्टिफिकेशन का सपोर्ट मिलता है। आइकू का यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

iQOO 15 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया है, जो लॉसलेस जूम ऑफर करता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Xiaomi 17T

Xiaomi 17T स्मार्टफोन अमेजन की ग्रेड फ्रीडम सेल के दौरान 59,999 रुपये शुरुआती इफेक्टिव प्राइस में बिक रहा है। शाओमी के इस फ्लैगशिप डिवाइस में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स की है। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 6,500mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

Xiaomi 17T स्मार्टफोन में Leica-ब्रांड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 5x ऑप्टिकल जूम और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आता है। इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Amazon पर इतना सस्ता मिलेगा OnePlus 15! ग्रेट फ्रीडम सेल से पहले रिवील हुई डील