Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amazon Fire TV Stick 4K भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

    Updated: Thu, 09 May 2024 07:10 PM (IST)

    Amazon Fire TV Stick 4K का लेटेस्ट मॉडल भारत में लॉन्च हो गया है। अमेजन ने भारत में सबसे पहला स्ट्रीमिंग डिवाइस साल 2022 में लॉन्च किया था। लेटेस्ट स्ट्रीमिंग डिवाइस के रिमोट में अमेजन प्राइम अमेजन वीडियो और नेटफ्लिक्स के लिए अलग से बटन दिया गया है। इसकी सेल 13 मई से शुरू होगी। इसके साथ ही ऑफलाइन भी यह उपलब्ध होगा।

    Hero Image
    Amazon Fire TV Stick 4K की सेल 13 मई से शुरू होगी।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon Fire TV Stick 4K भारत में पेश कर दिया गया है। नए Amazon Fire TV Stick को पिछले जेनरेशन के मुकाबले कई सारे अपग्रेड के साथ पेश कियागया है। Fire TV Stick 4K के रिमोट में Amazon Prime, Amazon Music के साथ साथ नेटफ्लिक्स के लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है। इसके साथ ही ऐप्स के लिए रिमोट में अलग से एक बटन भी दिया गया है। टेक दिग्गज कंपनी ने साल 2022 में पहला Fire Stick पेश किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Amazon Fire TV Stick 4K की कीमत

    Amazon Fire TV Stick 4K को भारत में 5,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह मेट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस की अमेजन पर प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक इसकी सेल 13 मई से शुरू होगी। अमेजन के साथ-साथ इसे ऑफलाइन स्टोर Croma, Reliance Digital, और Vijay Sales से भी खरीदा जा सकता है।

    Amazon Fire TV Stick 4K की खूबियां

    Amazon Fire TV Stick 4K के नाम से ही पता चलता है कि यह 4K Ultra HD कंटेंट स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है, जो HDR10+ सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह डिवाइस Dolby Vision और Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का उसका सबसे पावरफुल स्ट्रीमिंग डिवाइस है।

    लेटेस्ट Fire TV Stick 4K में 1.7GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 के साथ 2.4GHz और 5GHz Wi-Fi बैंड का सपोर्ट दिया गया है। यह स्ट्रीमिंग डिवाइस Alexa Voice Remote सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही इसे दूसरी Echo डिवाइसेस के साथ अलेक्सा ऐप के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy F55 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से उठा पर्दा, Qualcomm के दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

    अमेजन का यह डिवाइस लो पावर मोड सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि एनर्जी सेविंग के लिए यह इनएक्टिव होने पर स्लीप या स्टेंडबाय मोड में चला जाता है।

    Fire TV Stick 4K में अमेजन ऐप स्टोर से 12,000 ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इन ऐप में Disney+ Hotstar, Zee5, और Jio Cinema जैसी पॉपुलर ऐप्स भी शामिल हैं। इसके साथ ही इस स्ट्रीमिंग डिवाइस से Amazon MiniTV, YouTube, और MX Player जैसे ऐप्स का भी सपोर्ट मिलता है।

    यह भी पढ़ें: Qualcomm ने लैपटॉप के लिए लॉन्च किया Snapdragon X Plus प्रोसेसर, दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी AI की ताकत