विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amazon का दबदबा, Google, Apple के मुकाबले दोगुने स्मार्ट स्पीकर यूजर्स

By Harshit HarshEdited By:
Published: Wed, 12 Feb 2020 01:17 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 01:43 PM (IST)

Amazon ने Google Apple जैसी तकनीकी कंपनियों के स्मार्ट स्पीकर्स को चुनौती दी है। इस साल के अंत तक अमेरिका ...और पढ़ें

Amazon का दबदबा, Google, Apple के मुकाबले दोगुने स्मार्ट स्पीकर यूजर्स
Amazon का दबदबा, Google, Apple के मुकाबले दोगुने स्मार्ट स्पीकर यूजर्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। स्मार्ट स्पीकर और डिवाइस बनाने वाली कंपनी Amazon ने Google, Apple जैसी तकनीकी कंपनियों के स्मार्ट स्पीकर्स को चुनौती दी है। eMarketer की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के अंत तक अमेरिका में 70 प्रतिशत से ज्यादा लोग Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर्स का इस्तेमाल करेंगे जो कि अन्य प्रतिद्वंदी स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनियों से काफी ज्यादा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में इस साल के अंत तक 69.7 प्रतिशत यूजर्स Amazon Echo स्मार्ट स्पीकर का इस्तेमाल करेंगे जो कि पिछले साल के 72.9 प्रतिशत के मुकाबले थोड़ा कम है। इसके अलावा 31.7 प्रतिशत स्मार्ट स्पीकर यूजर्स अन्य कंपनियों Google, Apple आदि के स्मार्ट स्पीकर्स का इस्तेमाल करते हैं। Google के स्मार्ट डिवाइसेज के यूजर की बात करें तो 18.4 प्रतिशत यूजर्स Google के डिवाइस इस्तेमाल करते हैं।

इस तरह से देखा जाए तो Amazon Echo का अमेरिकी बाजार पर दबदबा कायम रहा है। आपको ये भी बता दें कि कुछ स्मार्ट स्पीकर यूजर्स एक साथ कई ब्रांड्स के स्मार्ट स्पीकर्स का भी इस्तेमाल करते हैं। Amazon ने 2014 में अपने स्मार्ट स्पीकर Amazon Echo को इंट्रोड्यूस किया था। इसके बाद से इस स्मार्ट स्पीकर के यूजर्स की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। अमेरिका ही नहीं, भारतीय बाजार में भी इस स्मार्ट स्पीकर के यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। ये स्मार्ट डिवाइस बिल्ट-इन वॉयस असिसटेंस Alexa सपोर्ट के साथ आता है।

Amazon Echo के वॉयस असिस्टेंस फीचर Amazon Alexa में पिछले दिनों कई नए स्कील्स को जोड़े गए हैं। Amazon Echo स्मार्ट डिवाइस को लोग इसलिए भी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ये Google और Apple के स्मार्ट स्पीकर्स के मुकाबले अफोर्डेबल है। साथ ही साथ, इसमें लगातार नए स्कील्स जोड़े जा रहे हैं। मार्केट रिसर्च फर्म के मुताबिक, Amazon Echo के यूजर्स की संख्यां 83.1 मिलियन तक बढ़ सकती है जो कि साल-दर-साल 13.7 प्रतिशत ग्रोथ अचीव कर सकता है। हालांकि, रिसर्च फर्म ने ये भी दावा किया है कि अगले साल इसके ग्रोथ में कमी आ सकती है। इस समय अमेरिका में 28.9 प्रतिशत इंटरनेट यूजर्स स्मार्ट डिवाइसेज का इस्तेमाल करते हैं जो कि 2021 तक 30.5 प्रतिशत तक हो सकती है।

Amazon Echo इनपुट पोर्टेबल डिवाइस को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था। इसके फीचर्स की बात करें तो ये 4,800 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इसे सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्ट डिवाइस में 1.3W का स्पीकर दिया गया है। इस स्मार्ट स्पीकर की खास बात ये भी है कि इसके जरिए आप अपने घर के अन्य स्मार्ट डिवाइसेज जैसे कि पंखे, लाइट आदि को भी कनेक्ट कर सकेंगे। इसमें मौजूद Alexa वॉयस असिस्टेंस के जरिए आप इसे कमांड दे सकेंगे।