विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहां से आया शब्द गूगल, जानिए क्या होता है इसका मतलब

By MMI TeamEdited By:
Published: Mon, 19 Dec 2016 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 19 Dec 2016 07:00 PM (IST)

गूगल के बारे में तो सभी जानते होंगे। विश्वभर की जानकारी गूगल में सिमटी हुई है। आप सभी हर रोज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गूगल के बारे में तो सभी जानते होंगे। विश्वभर की जानकारी गूगल में सिमटी हुई है। आप सभी हर रोज गूगल का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन क्या आपको गूगल का अर्थ पता है? गूगल की शुरुआत हुए 18 साल हो चुके हैं। लेकिन आज तक कोई गूगल के पिता के बारे में या फिर इसके अर्थ के बार में नहीं जानता होगा। तो चलिए आज आपको गूगल की कुछ निजी जानकारियों से रुबरु कराते हैं।

कौन है गूगल के पिता?

गूगल की शुरुआत 1996 में एक रिसर्च प्रोग्राम के दौरान की गई थी। इस प्रोग्राम को लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने बनाया था। इस समय लैरी और सर्गे कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे थे।

क्या है गूगल का अर्थ?

आपको बता दें कि अंग्रेजी का एक शब्द था गूगोल, जिसे गलत pronounce किया गया, और इसका नाम पड़ गया गूगल। इसका मतलब वह नंबर जिसमें एक के बाद सौ शून्य हों।

गूगल की कुछ निजी जानकारियां:

1. जिस समय इसे बनाया गया था, तब सर्च इंजन का रिजल्ट, पेज की प्रॉयोरिटी पर निर्भर करता था। जो वेब पेज पर सर्च टर्म की गणना से तय करते थे। लेकिन लैरी और सर्गेई के अनुसार एक अच्छा सर्च सिस्टम वह होता है, जो वेबपेजों के संबंध में पूरी जानकारी दे। इस नए तकनीक को उन्होनें पेजरैंक (PageRank) का नाम दिया।

2. लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने शुरुआत में अपने सर्च इंजन का नाम बैकरब रखा था। इस नाम के पीछे की वजह ये थी, कि यह सर्च इंजन पिछली कड़ियों के आधार पर किसी साइट की प्रायोरिटी तय करता था।

3. गूगल का अर्थ, इस बार की तरफ इशारा करता है, कि लोग बड़े पैमाने पर कोई भी जानकारी यहां से ढूंढ सकते हैं।

4. गूगल का पर्सनल डोमेन 15 सितंबर 1997 में रजिस्टर्ड कराया गया था। इससे पहले ये स्टैनफौर्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अंतर्गत google.stanford.edu नाम से चला। जिसके बाद 4 सितम्बर 1998 में इसे एक निजी आयोजित कंपनी में निगमित किया गया।