Move to Jagran APP

गूगल I/O 2017, Android O से जुड़े छोटे बड़े सभी फीचर्स के बारे में जानें यहां

गूगल के वार्षिक डेवलपर कांफ्रेंस में बड़ी घोषणाओं में कंपनी का AI और मशीन लर्निंग पर आधारित असिस्टेंट सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Thu, 18 May 2017 04:00 PM (IST)Updated: Thu, 18 May 2017 04:15 PM (IST)
गूगल I/O 2017, Android O से जुड़े छोटे बड़े सभी फीचर्स के बारे में जानें यहां

नई दिल्ली। गूगल ने अपने इवेंट I/O 2017 में Android O के बारे में जानकारी दी। Android O एंड्रायड नॉगट का अपग्रेडेड वर्जन है। गूगल ने अपने डेवलपर प्रीव्यू रिलीज के साथ  इस आने वाले नए फीचर के बारे में जानकारी दी थी। अब Android O बीटा दुनियाभर में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। गूगल ने Android O में कई नए फीचर्स उपलब्ध कराये हैं। गूगल के वार्षिक डेवलपर कांफ्रेंस में बड़ी घोषणाओं में कंपनी का AI और मशीन लर्निंग पर आधारित असिस्टेंट सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा। इसके अलावा जीमेल स्मार्ट रिप्लाई, गूगल लेंस और गूगल फोटोज जैसे नए फीचर्स का भी एलान किया गया है।

loksabha election banner

एंड्रायड O के फीचर्स:

एंड्रायड O के डेवलपर प्रीव्यू को नेक्सस Nexus 5X, Nexus 6P, Nexus Player, Pixel और Pixel XL के लिए मार्च के अंत में पेश किया गया था। डेवलपर प्रीव्यू के तहत ही यह पता चल गया था की इसमें बैकग्राउंड एप्स पर कंट्रोल कर बेहतर बैटरी लाइफ देना, नोटिफिकेशन चैनल्स और एडेप्टिव आईकन्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही एंड्रायड O को ऑटोफिल एप्स, नेटिव पिक्चर-इन-पिक्चर मोड, एप्स के लिए wide-gamut कलर, हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो, बेहतर कीबोर्ड नेविगेशन और ज्यादा तेज एंड्रायड रनटाइम दिया गया होगा।

आया स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन फीचर:

इसके अलावा गूगल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इसमें एक नया फीचर भी जुड़ा है जिसे स्मार्ट टेक्स्ट सिलेक्शन का नाम दिया गया है। इसके बारे में भी हम आपको पहले बता चुके हैं। इस नए फीचर के तहत मशीन लर्निंग के जरिए यह कॉपी और पेस्ट में सुधार करता है। इसमें डबल टैप कर पूरे टेक्स्ट को कॉपी किया जा सकेगा। नोटिफिकेशन डॉट डेवलेपर के लिए एक नया तरीका है जिससे वे एप पर एक्टिविटी के बारे में यूजर को नोटिफाई कर पाएंगे।

कंपनी ने अभी भी Android O के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। इसके सभी फीचर्स का खुलासा शायद फाइनल बिल्ड के समय किया जाएगा। हालांकि, इसका बीटा वर्जन अब उपलब्ध है, लेकिन गूगल अभी भी इसे डेवेलपर प्रीव्यू 2 का ही नाम दे रहा है।

Android O का बीटा वर्जन उपलब्ध:

गूगल ने Android O के दूसरे फीचर के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। शायद गूगल ये जानकारियां उस समय दे जब Android O के फाइनल बिल्ड को जारी किया जाएगा। बीटा उपलब्धता के बावजूद, गूगल अभी इसे Android O डेवलेपर प्रीव्यू 2 ही बता रहा है। Android O के साथ ही, कंपनी ने एंड्रायड गो का भी ऐलान किया।

क्या है Android GO?

Android GO आसान सी भाषा में सस्ते फोन्स के लिए एंड्रायड का लाइटवेट वर्जन है। आज के समय में विश्वभर में 2 बिलियन एंड्रायड डिवाइसेस का इस्तेमाल किया जा रहा है। गूगल अब आगे आने वाली 2 बिलियन डिवाइसेज के बारे में सोच रहा है। यह करने के लिए गूगल एक नए प्रोजेक्ट के साथ आया है। इस प्रोजेक्ट का नाम है Android GO। यह एंड्रायड के आने वाले वर्जन Android O का लाइटवेट वर्जन है। गूगल उन डिवाइसेज पर फोकस कर रहा है जिसके स्पेसिफिकेशन्स कम होते हैं और जहां यूजर्स को सीमित कनेक्टिविटी मिलती है। यह उन डिवाइसेज पर भी कार्य कर सकता है जिसमें 1GB से भी कम मैमोरी मौजूद हो। प्ले स्टोर उन एप्स को हाईलाइट करेगा जो इन सस्ती डिवाइसेज पर चल सकेंगे। इन एप्स का साइज 10MB से कम होना होना चाहिए। इसके साथ ही अगर यूजर इंटरनेट से कनेक्टेड नहीं हैं या रैम कम है तब भी ये सही काम करेंगी।

यह भी पढ़ें:

गूगल ने दिया एप्पल Siri को चैलेंज, आईफोन में गूगल डिजिटल असिस्टेंट होगा उपलब्ध

WannaCry रैनसमवेयर वायरस से आधार पूरी तरह से सुरक्षित, UIDAI का दावा

आसुस जेनफोन लाइव भारत में 24 मई को हो सकता है लॉन्च, दे रहा आसुस स्मार्टफोन जीतने का मौका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.