विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel ने इस राज्य में बंद की 3G सर्विस, यूजर्स को होगा फायदा

By Harshit HarshEdited By:
Published: Sat, 09 Nov 2019 09:34 AM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2019 06:13 PM (IST)

Airtel धीरे-धीरे अपनी 3G सर्विस को बंद करके नेटवर्क को 4G सर्विस में अपग्रेड कर रहा है। कंपनी ने 3G स्पेक्ट्रम को रिफॉर्म करके 4G नेटवर्क में बदलने का निर्णय लिया है।

Airtel ने इस राज्य में बंद की 3G सर्विस, यूजर्स को होगा फायदा
Airtel ने इस राज्य में बंद की 3G सर्विस, यूजर्स को होगा फायदा

नई दिल्ली, टेक डेस्क। देश की लीडिंग दूरसंचार कंपनी भारती Airtel ने कोलकाता एवं अन्य टेलिकॉम सर्किल्स के बाद अब केरल में भी 3G सर्विस बंद करने का फैसला किया है। इस राज्य के लोग अब Airtel की 3G सर्विस को एक्सेस नहीं कर सकेंगे। हालांकि, इसे यूजर्स को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। वे अब और भी ज्यादा स्पीड के साथ इंटरनेट एक्सेस कर सकेंगे। दरअसल, Airtel धीरे-धीरे अपनी 3G सर्विस को बंद करके नेटवर्क को 4G सर्विस में अपग्रेड कर रहा है। कंपनी ने 3G स्पेक्ट्रम को रिफॉर्म करके 4G नेटवर्क में बदलने का निर्णय लिया है। साथ ही साथ कंपनी अब सभी टेलिकॉम सर्किल में यूजर्स को 4G VoLTE सेवा मुहैया कराने की कोशिस कर रहा है, ताकि Jio को चुनौती दे सके।

आपको बता दें कि इस समय Reliance Jio एक मात्र ऐसी कंपनी है जो अपने सभी टेलिकॉम सर्किल में 4G VoLTE सर्विस मुहैया करा रही है। Jio 4G VoLTE की पहुंच देश के 95 फीसद टेलिकॉम सर्किल में है। ऐसे में अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने में लगी है। साथ ही साथ, स्पेक्ट्रम फ्री होने के कारण वे 5G सर्विस को भी टेस्ट कर सकेंगे। Airtel अपने LTE 900 यानि की 900 MHz बैंड वाले 4G नेटवर्क को केरल टेलिकॉम सर्किल में डिप्लॉय कर दिया है। कंपनी इस नेटवर्क को जल्द ही देश के सभी टेलिकॉम सर्किल में डिप्लॉय कर देगी।

आपको बता दें कि भारती Airtel अपने 2G नेटवर्क को बंद नहीं कर रहा है। कंपनी फिलहाल अपने 3G नेटवर्क को अपग्रेड करके 4G में माइग्रेट कर रही है। Airtel यूजर्स को अपने सिम कार्ड को 4G सिम में अपग्रेड कराना होगा। इसके बाद वे हाई स्पीड इंटरनेट और एचडी वॉयस कॉलिंग का आनंद ले सकेंगे। Airtel केरल के अधिकारी ने कहा है कि कंपनी अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है, जिसकी वजह से यूजर्स को बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यूजर्स फास्ट इंटरनेट को एक्सेस कर सकेंगे। इसका लाभ अर्धशहरी और शहरी क्षेत्रों के लोंगो के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होगा।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।