विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel यूजर्स को 7 दिनों के अंदर कराना होगा रीचार्ज, बंद होगी इनकमिंग कॉलिंग

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 23 Sep 2019 07:27 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 08:47 AM (IST)

Airtel ने अपने ARPU को मेनटेन करने के लिए अपने मिनिमम रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है। वहीं BSNL ने भी अपने वैलिडिटी एक्सटेंशन प्लान में बदलाव किया है..

Airtel यूजर्स को 7 दिनों के अंदर कराना होगा रीचार्ज, बंद होगी इनकमिंग कॉलिंग
Airtel यूजर्स को 7 दिनों के अंदर कराना होगा रीचार्ज, बंद होगी इनकमिंग कॉलिंग

नई दिल्ली, टेक डेस्क। Airtel और Vodafone Idea ने पिछले साल अपनी एवरेज रिवेन्यू पर यूजर (ARPU) को बेहतर करने के लिए मिनिमम रीचार्ज पैक्स लॉन्च किए थे। इस मिनिमम रीचार्ज पैक्स के साथ ही इन दोनों टेलिकॉम कंपनियों ने अपनी फ्री लाइफटाइम इनकमिंग सेवा को बंद कर दिया था। इसके बाद यूजर्स को मिनिमम रीचार्ज प्लान्स में से किसी एक प्लान के साथ अपने नंबर को रीचार्ज कराना होता था। अगर यूजर्स 45 दिनों तक अपने नंबर को इन मिनिमम रीचार्ज प्लान के साथ रीचार्ज नहीं कराते थे तो उनके नंबर से इनकमिंग सेवा भी बंद कर दिया जाता था। इसके बाद से खास तौर पर वो यूजर्स कम हुए जो एक साथ कई टेलिकॉम ऑपरेटर्स के सिम इस्तेमाल करते थे।

Airtel और Vodafone Idea ने इसके लिए शुरुआत में तीन मिनिमम रीचार्ज पैक्स- Rs 35, Rs 65 और Rs 95 लॉन्च किए थे। इन पैक्स में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी कि यूजर्स 28 दिनों तक इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों ही सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। 28 दिन पूरे होने के बाद यूजर्स को 15 दिनों का ग्रेस टाइम दिया जाता है। इस ग्रेस समय के बाद भी अगर यूजर्स अपने नंबर को मिनिमम रीचार्ज पैक या किसी अन्य पैक (जिसमें इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों मिलती हो) के साथ रीचार्ज नहीं कराते हैं तो उनकी इनकमिंग सेवा भी बंद कर दी जाती है।

Airtel अब इस 15 दिनों के ग्रेस टाइम को कम करके 7 दिनों का करने वाला है, यानी कि अगर आप पैक की वैलिडिटी समाप्त होने के 7 दिनों के अंदर अपने मोबाइल नंबर को रीचार्ज नहीं कराते हैं तो आपके नंबर की इनकमिंग सेवा को बंद कर दिया जाएगा। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को अब Rs 23 वाले नए मिनिमम रीचार्ज प्लान या उससे ऊपर के रीचार्ज प्लान के साथ अपने नंबर को 7 दिनों के अंदर ही रीचार्ज कराना होगा। Airtel के इस समय Rs 23 के अलावा Rs 35, Rs 65 और Rs 95 के मिनिमम रीचार्ज प्लान उपलब्ध हैं।

BSNL ने भी कम की वैलिडिटी

Airtel के साथ-साथ पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने रीचार्ज प्लान को रिवाइज किया है। BSNL ने अपने Rs 75 वाले वैलिडिटी एक्सटेंशन प्लान में मिलने वाली वैलिडिटी को आधी कर दी है। पहले इस प्लान में यूजर्स को 180 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी, अब यूजर्स को 180 की जगह 90 दिनों की ही वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा यूजर्स को अब हर महीने इनकमिंग कॉल्स के लिए वैलिडिटी मेनटेन करने के लिए कम से कम Rs 25 देने होंगे। पहले यूजर्स को Rs 12.5 देने होते थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।