विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel ने लॉन्च किया सबसे छोटा स्मार्ट रिचार्ज प्लान, मिलेगी 28 दिनों की वैधता

By Harshit HarshEdited By:
Published: Mon, 03 Dec 2018 05:07 PM (IST)Updated: Tue, 04 Dec 2018 10:01 AM (IST)

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में मिनिमम रिचार्ज पैक की घोषणा की है

Airtel ने लॉन्च किया सबसे छोटा स्मार्ट रिचार्ज प्लान, मिलेगी 28 दिनों की वैधता
Airtel ने लॉन्च किया सबसे छोटा स्मार्ट रिचार्ज प्लान, मिलेगी 28 दिनों की वैधता

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए मिनिमम रिचार्ज पैक की सीरीज में एक और छोटा प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 23 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। आपको बता दें कि एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में मिनिमम रिचार्ज पैक की घोषणा की है। अगर, यूजर्स इन मिनिमम रिचार्ज पैक के साथ अपना नंबर रिचार्ज नहीं कराते हैं तो 30 दिनों के अंदर उनका आउटगोइंग एवं 45 दिनों के अंदर इनकमिंग कॉल्स बंद हो जाएगी। हालांकि, एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को किसी भी तरह का डाटा और कॉलिंग के लिए बैलेंस नहीं मिलता है लेकिन यूजर्स अपने टॉप-अप के बचे बैलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एयरटेल 23 रुपये का प्लान

एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को सभी लोकल और एसटीडी कॉल के लिए 2.5 पैसे प्रति सेकेंड खर्च करना पड़ता है। साथ ही लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये देना होगा। इस प्लान के साथ कॉलिंग और डाटा का लाभ लेने के लिए यूजर्स को अलग से टॉप-अप रिचार्ज कराना होगा। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके एयरटेल नंबर पर इनकमिंग कॉल्स आती रहे तो आप इस छोटे रिचार्ज पैक का चुनाव कर सकते हैं।

एयरटेल 35 रुपये का रिचार्ज प्लान

इस प्लान के अलावा भारती एयरटेल का एक और 35 रुपये का रिचार्ज प्लान बाजार में उपलब्ध है। इस प्लान में यूजर्स को 26.66 रुपये का बैलेंस और 28 दिनों की वैधता मिलती है। इसके अलावा यूजर्स को 100 एमबी डाटा का भी लाभ मिलता है।

वोडाफोन-आइडिया 35 रुपये का प्लान

एयरटेल की तरह ही वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 26.66 रुपये का बैलेंस मिलता है। इसके अलावा 100 एमबी डाटा का भी लाभ मिलता है। इस प्लान में किसी भी तरह का फ्री एसएमएस का लाभ नहीं मिलता है।

आपको बता दें कि एयरटेल ने इससे पहले फरवरी में भी 23 रुपये का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता था साथ ही 200 एमबी डाटा का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 9 दिनों की थी।

यह भी पढ़ें:

Jio का नया ऑफर: अब पुराने स्मार्टफोन की खरीद पर भी मिलेगा 2200 रुपए का कैशबैक

Huawei Mate 20 Pro से लेकर Asus ROG तक, पिछले सप्ताह लॉन्च हुए ये स्मार्टफोन

Jio, Airtel और Vodafone के ये हैं बेस्ट प्लान, मिलेगा रोजाना 2GB डाटा का लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।