विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix, JioHotstar भी

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:00 PM (IST)

एयरटेल का 1,729 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा प्रदान करता ...और पढ़ें

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix, JioHotstar भी

Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Netflix, JioHotstar भी


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Airtel का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और लंबी वैलिडिटी के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन वाला प्रीपेड प्लान ढूंढ रहे हैं तो कंपनी 1,729 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वैसे तो कंपनी ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जिनमें डेटा और कॉलिंग के साथ OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है लेकिन ये वाला प्लान न सिर्फ लंबी वैलिडिटी के साथ मनोरंजन के लिए कई OTT एप्स का फायदा दे रहा है बल्कि इसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में फ्री Netflix, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है।

Airtel के 1,729 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स

Airtel के इस जबरदस्त प्लान की कीमत 1,729 रुपये है जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही प्लान में डेली 2GB डेटा भी मिल रहा है। एलिजिबल यूजर्स को तो इसमें 5G नेटवर्क एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। प्लान में कॉलिंग के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही प्लान में डेली 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।

Netflix और JioHotstar समेत फ्री OTT सब्सक्रिप्शन

इतना ही नहीं इस एयरटेल प्लान में OTT बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। प्लान के साथ Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि यूजर एक ही रिचार्ज के साथ अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फिल्में, वेब सीरीज और अन्य कंटेंट एन्जॉय कर सकते हैं।

मिलेंगे Adobe Express और Airtel Safe के फायदे

इसका अलावा इस प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि इस बेनिफिट की कीमत करीब 4,000 रुपये है। साथ ही प्लान में Airtel Safe की सुविधा भी है, जो स्पैम कॉल अलर्ट, फर्जी लिंक ब्लॉक करने और OTP बेस्ड बैंकिंग फ्रॉड से सेफ्टी देने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें- Airtel का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Adobe Express Premium भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।