विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Airtel ने Jio की टक्कर में पेश किए 500GB तक डाटा वाले 4 नए ब्रॉडबैंड प्लान्स

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 01 Nov 2019 08:41 AM (IST)

Jio Fiber को टक्कर देने के लिए Airtel ने अपने Airtel Xstreme Fibre ब्रांड के अंतर्गत 4 नए ब्रॉडबैंड प्लान उतारे हैं

Airtel ने Jio की टक्कर में पेश किए 500GB तक डाटा वाले 4 नए ब्रॉडबैंड प्लान्स
Airtel ने Jio की टक्कर में पेश किए 500GB तक डाटा वाले 4 नए ब्रॉडबैंड प्लान्स

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम सेक्टर में केवल प्रीपेड और पोस्टपेड के प्लान्स के बीच ही नहीं बल्कि ब्रॉडबैंड प्लान्स के बीच भी प्राइम वॉर चल रही है। इसी क्रम में Jio Fiber को टक्कर देने के लिए Airtel ने अपने Airtel Xstreme Fibre ब्रांड के अंतर्गत 4 नए ब्रॉडबैंड प्लान उतारे हैं। इनकी कीमत 799 रुपये से शुरू होती है। इनक तहत यूजर्स को कई सुविधाएं दी जाएंगी जैसे 1 जीबीपी तक की स्पीड और तीन महीने का Netflix सब्सक्रिप्शन, 12 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप और प्रीमियम Zee5 और Airtel Xstream कंटेंट का एक्सेस।

Airtel Xstream Fibre Plans की डिटेल्स:

799 रुपये के प्लान के तहत यूजर्स को 100 एमबी प्रति सेकेंड तक की स्पीड दी जाएगी। साथ ही 150 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, एक्सट्रीम का अनलिमिटेड एक्सेस मिलेगा। वहीं, 999 रुपये क प्लान में यूजर्स को 200 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड दी जाएगी। इस प्लान में 300 जीबी डाटा की सुविधा मिलेगी। वहीं, तीन महीने के लिए Netflix सब्सक्रिप्शन, 12 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप, प्रीमियम Zee5 और Airtel Xstream कंटेंट का भी एक्सेस दिया जाएगा।

1,499 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 300 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड दी जाएगी। इसमें यूजर्स को 500 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा तीन महीने के लिए Netflix सब्सक्रिप्शन, 12 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप, प्रीमियम Zee5 और Airtel Xstream कंटेंट का भी एक्सेस दिया जाएगा। आपको बता दें कि इन तीनों प्लान्स में हर महीने डाटा सीमा खत्म होने के बाद यूजर्स हर महीने 299 का रिचार्ज कर अनलिमिटेड डाटा का लाभ उठा सकते हैं।

Airtel Xstream Fibre Plans के अगले प्लान की कीमत 3,999 रुपये है। इसमें 1 जीबी प्रति सेकेंड की स्पीड दी जाएगी। साथ ही तीन महीने के लिए Netflix सब्सक्रिप्शन, 12 महीने की Amazon Prime मेंबरशिप, प्रीमियम Zee5 और Airtel Xstream कंटेंट का भी एक्सेस दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।