विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI शॉपिंग एजेंट्स की एंट्री: अब Amazon, ChatGPT और Gemini खुद सर्च करेंगे प्रोडक्ट्स, दाम गिरने पर कार्ट में जोड़ने से लेकर ऑर्डर तक करेंगे मदद

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:33 PM (IST)

ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका अब पूरी तरह बदलने जा रहा है, क्योंकि अब आपकी जगह AI Agents खुद सामान ढूंढेंगे, कार्ट में जोड़ेंगे और दाम गिरते ही ऑर्डर भी प्लेस कर देंगे।

ऑनलाइन शॉपिंग में AI एजेंट्स की शुरुआत। Photo- ChatGPT.

ऑनलाइन शॉपिंग में AI एजेंट्स की शुरुआत। Photo- ChatGPT. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अब शॉपिंग के मामले में AI आपकी पसंद का सामान ढूंढेगा, उसे कार्ट में जोड़ेगा और आपकी तरफ से पेमेंट करके ऑर्डर भी प्लेस कर सकेगा। इसके लिए कंपनियां ऐसे AI एजेंट्स तैयार कर रही हैं, जिन्हें यूजर्स अपनी जरूरतें और स्पेंडिंग लिमिट बताकर शॉपिंग की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

OpenAI, Google और Amazon जैसी कंपनियां इस दिशा में काम कर रही हैं। कुछ सर्विसेज में AI एजेंट्स शॉपिंग का पूरा प्रोसेस खुद संभाल सकते हैं, जबकि कुछ में यूजर का अप्रूवल जरूरी होता है। फिलहाल अमेरिका में ऐसी सुविधाएं शुरू हो चुकी हैं। भारत में भी UPI के जरिए AI से पेमेंट इनेबल करने के लिए ट्रायल चल रहे हैं।

ChatGPT और Gemini जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका

ChatGPT: एजेंट की मदद से शॉपिंग, भारत में 'Try On' फीचर

OpenAI ने 13 नवंबर को ChatGPT Wallet लॉन्च किया। इसके जरिए यूजर्स अपने कार्ड लिंक कर सकते हैं और ChatGPT के Agent Dots से खरीदारी कर सकते हैं। अमेरिका में 18 साल से ज्यादा उम्र के ChatGPT Pro यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारत में ChatGPT पर Shopify से जुड़े ऑनलाइन स्टोर्स के प्रोडक्ट्स सर्च किए जा सकते हैं। कपड़ों और एक्सेसरीज के प्रोडक्ट्स पर 'Try on' का ऑप्शन मिलता है। इसे सेलेक्ट करके यूजर्स अपनी सेल्फी या फोटो अपलोड कर सकते हैं, जिसके बाद ChatGPT उस तस्वीर में प्रोडक्ट को पहने हुए दिखाता है।

Gemini: सामान ढूंढने से लेकर चेकआउट तक मददगार

Gemini के टास्क फीचर में यूजर्स अपनी जरूरतें और शर्तें बता सकते हैं। इसके बाद Gemini प्रोडक्ट सर्च करने से लेकर उसे कार्ट में जोड़ने और चेकआउट तक का प्रोसेस पूरा करता है। अमेरिका में Google Pay में सेव किए गए Visa और Mastercard से पेमेंट करने की सुविधा दी गई है। यूजर्स पेमेंट से पहले अप्रूवल मांगने का ऑप्शन चुन सकते हैं और स्पेंडिंग लिमिट भी सेट कर सकते हैं।

भारत में भी ये ऑप्शन्स

भारत में Gemini सामान ढूंढने और कार्ट तक पहुंचने में मदद कर सकता है, लेकिन पेमेंट यूजर को खुद ही करना होगा।

Amazon: ऑटो-बाय फीचर, दाम गिरते ही अपने-आप करेगा ऑर्डर

Amazon के AI शॉपिंग असिस्टेंट में एक Auto-buy फीचर दिया गया है। इसमें यूजर्स किसी प्रोडक्ट की मनचाही कीमत या जरूरी डिस्काउंट सेट कर सकते हैं। जैसे ही कीमत तय लिमिट तक पहुंचती है, AI ऑर्डर प्लेस कर देता है। अमेरिका में प्रोडक्ट अपने-आप कार्ट में जुड़ जाता है और सेव किए गए कार्ड से पेमेंट भी हो जाता है। किसी प्रोडक्ट के लिए ऑटो-बाय ट्रैकर छह महीने तक एक्टिव रहता है।

भारत में भी ये ऑप्शन्स

भारत में आप प्रोडक्ट्स की कीमत ट्रैक कर सकते हैं और AI के जरिए सामान को कार्ट में जुड़वा सकते हैं, लेकिन पेमेंट खुद ही करना होगा।

यह भी पढ़ें: Nothing ने कन्फर्म की अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्च डेट: 8 दिसंबर को पेश हो सकता है कंपनी का पहला AI-बेस्ड हार्डवेयर डिवाइस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।