7,000mAh की बैटरी और 48MP कैमरा वाला नया फोन, भारत में 19 सितंबर को होगा लॉन्च
Ai+ ने अपने Nova 2 लाइनअप के नए स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 Power की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर ...और पढ़ें

Ai+ Nova 2 Power भारत में लॉन्च होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ Nova 2 Power जल्द ही Nova 2 लाइनअप के लेटेस्ट मॉडल के तौर पर भारत में लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने गुरुवार को इसका एलान किया। हाल के हफ्तों में ब्रांड ने एक ई-कॉमर्स साइट के जरिए इस हैंडसेट की कई डिटेल्स टीज की हैं, जिनमें इसका चिपसेट, बैटरी, कलर ऑप्शन्स और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन शामिल हैं। ये अपकमिंग Ai+ हैंडसेट कंपनी के nxtQ OS पर चलने और MediaTek चिपसेट से लैस होने के लिए टीज किया गया है।
Ai+ Nova 2 Power की लॉन्च डेट
भारत में Ai+ Nova 2 Power का लॉन्च 19 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे (IST) तय किया गया है। टीजर इमेज ये भी कन्फर्म करती है कि कंपनी के बाकी मॉडल्स की तरह ये स्मार्टफोन भी Flipkart के जरिए सेल किया जाएगा।
ब्रांड ने पहले खुलासा किया था कि उसका अपकमिंग हैंडसेट पांच कलर ऑप्शन्स- डीप पर्पल, ब्लू फ्यूजन, गोल्डन ब्लू फ्यूजन, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन में उपलब्ध होगा। प्रमोशनल इमेज में कई कलर ऑप्शन पर ग्रेडिएंट फिनिश दिखाई देती है, जबकि कुछ दूसरे वेरिएंट्स में सॉलिड फिनिश मिलेगी।
डिजाइन की बात करें तो Ai+ Nova 2 Power के रियर पैनल पर थोड़ा उभरा हुआ स्क्वायर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल नजर आता है, जिसमें LED फ्लैश और एक और सर्कुलर एलिमेंट के साथ दो बड़े गोल कैमरा रिंग्स दिए गए हैं। कैमरा मॉड्यूल पर 48-मेगापिक्सल Ai कैमरा की ब्रांडिंग भी है, जिससे संकेत मिलता है कि इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर मिल सकता है।
रियर पैनल के निचले हिस्से में Ai+ का लोगो दिया गया है, जबकि राइट साइड में मौजूद पावर बटन पर रेड एक्सेंट नजर आ रहा है। Ai+ ने पहले ही कन्फर्म किया था कि Nova 2 Power में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिलेगा। इस स्मार्टफोन के कंपनी के nxtQ OS पर चलने की भी उम्मीद है। इसे 6GB + 128GB और 8GB + 128GB रैम और ऑनबोर्ड स्टोरेज ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा।
Nova 2 Power में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की लिथियम-पॉलीमर बैटरी मिलना कन्फर्म है। Ai+ का दावा है कि ये बैटरी सिंगल चार्ज में पूरे दिन का बैकअप देने में कैपेबल है।
माधव सेठ द्वारा स्टेबलिश किया गया Ai+, फिलहाल भारत में Nova और Pulse सीरीज के तहत छह स्मार्टफोन्स बेचती है। Nova लाइनअप में Ai+ Nova 2 Pro 5G, Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Ultra 5G, Nova 2 5G और NovaFlip 5G शामिल हैं। वहीं, Pulse लाइनअप में Ai+ Pulse 2 के तौर पर एक सिंगल मॉडल मौजूद है।
