7,000mAh की बैटरी वाले नए 5G की सेल आज से, कीमत 15,999 रुपये; 120Hz डिस्प्ले और 48MP कैमरा भी
Ai+ का नया स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 Power 5G पिछले हफ्ते 19 सितंबर को लॉन्च होने के बाद अब बिक्री ...और पढ़ें
-1790105232805_m.webp)
Ai+ Nova 2 Power 5G की सेल आज से शुरू होने जा रही है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ Nova 2 Power 5G को पिछले हफ्ते यानी 19 सितंबर को कंपनी की Nova 2 सीरीज के सबसे नए स्मार्टफोन के तौर पर भारत में लॉन्च किया गया था। ये नया हैंडसेट 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसमें 6.75-इंच का 120Hz डिस्प्ले दिया गया है और ये MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट से लैस है। ये 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ भी आता है। Ai+ Nova 2 Power 5G कंपनी के nxtQ OS के साथ Android 16 पर चलता है और इसमें बैक पैनल पर डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। अब आज यानी 23 सितंबर से इस लेटेस्ट फोन की बिक्री शुरू हो रही है। आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल।
Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में कीमत और उपलब्धता
Ai+ Nova 2 Power 5G की भारत में कीमत 6GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 16,999 रुपये से शुरू होती है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। ये हैंडसेट गोल्डन ब्लू फ्यूजन, ब्लू फ्यूजन, ओशन ग्रीन, डीप पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ऑफर्स के साथ ग्राहक इस फोन को 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद पाएंगे।
भारत में ये स्मार्टफोन 23 सितंबर को रात 11:59 बजे से Flipkart पर बेचा जाएगा। आप इसे असल में 24 सितंबर ही मान सकते हैं, लेकिन तकनीकी तौर पर ये अभी भी 23 तारीख ही है।

Ai+ Nova2 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम (नैनो + नैनो) वाला Ai+ Nova 2 Power 5G 6.75-इंच के HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 720x1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस मोड (HBM) में 450 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए, ये स्मार्टफोन 6nm प्रोसेस पर बने MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट से लैस है। इसे 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Ai+ Nova 2 Power 5G nxtQ OS के साथ Android 16 पर चलता है और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Ai+ Nova 2 Power 5G में Sony IMX582 सेंसर और f/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ f/2.2 अपर्चर और LED फ्लैश वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर मौजूद है। इसका रियर कैमरा 30fps पर 2K रेजोल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट में f/2.0 अपर्चर और 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में SA और NSA सपोर्ट वाला 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, BeiDou, 3.5mm का हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
इस स्मार्टफोन का वजन 222 ग्राम है और इसे डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65 की रेटिंग मिली है। इसमें 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें: दुनिया का पहला 200MP के तीन कैमरे वाला फोन लॉन्च, DSLR से भी तगड़ी होगी पिक्चर क्वालिटी
