7,000mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल शुरू, 48MP कैमरा और 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले
Ai+ Nova 2 Power 5G की सेल 24 सितंबर से Flipkart पर शुरू हो गई है। इसमें 7,000mAh बैटरी, 48MP ...और पढ़ें

7,000mAh बैटरी वाले नए 5G फोन की सेल शुरू, 48MP कैमरा और 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Ai+ ने भारत में कुछ दिन पहले अपना नया Nova 2 Power 5G फोन लॉन्च किया है, जिससे कंपनी के Nova 2 स्मार्टफोन लाइनअप में एक ऐसा मॉडल भी आ गया है जिसमें बैटरी लाइफ काफी दमदार मिल रही है। वहीं आज यानी 24 सितंबर से इस फोन की सेल शुरू हो गई है। डिवाइस को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
इस नए स्मार्टफोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है। फोन में 120Hz तक का डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी भी मिल रही है, और इसकी शुरुआती कीमत करीब 17 हजार रुपये से कम है। ऐसे में अगर आप इस बजट में कोई नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस डिवाइस के साथ जा सकते हैं...
Ai+ Nova 2 Power 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Ai+ Nova 2 Power 5G के बेस वैरिएंट की कीमत 16,699 रुपये है जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन के हायर-एंड मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है। फोन की सेल आज 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से खास तौर पर Flipkart पर शुरू हो गई है।
लॉन्च ऑफर के तहत, खरीदार बेस वेरिएंट को 15,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं, हालांकि कंपनी ने इस ऑफर से जुड़ी सभी शर्तों की डिटेल्स नहीं दी हैं। डिवाइस को आप ब्लू फ्यूजन, ब्लू गोल्ड फ्यूजन, डीप पर्पल, मिडनाइट ब्लैक और ओशन ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं।
Ai+ Nova 2 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nova 2 Power 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली 6.75-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इस फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिल रही है। इसमें एक डेडिकेटेड माइक्रो-SD स्लॉट है जो 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा देता है।
Ai+ Nova 2 Power 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो फोन में 48MP का Sony IMX582 प्राइमरी कैमरा है। साथ ही इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। इसका रियर कैमरा 30fps पर 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
इसके अलावा फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी है, जो उन यूजर्स के लिए है जो लंबी बैटरी लाइफ को प्रायोरिटी देते हैं। डिवाइस में Android 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS है और इसमें IP65 रेटिंग मिल रही है।
