विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर, जल्द ही बढ़ जाएगी मोबाइल टैरिफ की कीमत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Wed, 20 Nov 2019 08:57 AM (GMT+05:30)

Reliance Jio का कहना है कि वो इस तरह टैरिफ प्लान्स में बढ़ोतरी करेगी जिससे यूजर्स के डाटा कंज्मपशन पर एक जैसा असर न पड़े

Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर, जल्द ही बढ़ जाएगी मोबाइल टैरिफ की कीमत
Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर, जल्द ही बढ़ जाएगी मोबाइल टैरिफ की कीमत

नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेलिकॉम कंपनी Bharti Airtel और Vodafone Idea के बाद अब Reliance Jio ने भी अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। देखा जाए तो कंपनियों का यह फैसला यूजर्स की जेब पर असर डाल सकता है। लेकिन Jio का कहना है कि वो इस तरह टैरिफ प्लान्स में बढ़ोतरी करेगी जिससे यूजर्स के डाटा कंज्मपशन पर एक जैसा असर न पड़े। कंपनी ने कहा है कि वो अगले कुछ हफ्तों में मोबाइल सर्विसेज को बढ़ाने वाली है।

Jio का यह फैसला Airtel और Vodafone Idea की घोषणा के ठीक 1 दिन बाद आया है। आपको बता दें कि ये कंपनियां 1 दिसंबर से अपने टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में हैं। Jio का कहना है कि वो भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने जो मोबाइल सर्विसेज की दरों में संशोधन का परामर्श दिया है, उसका पालन करना चाहता है। जब कंपनियां अपने टैरिफ्स की कीमतों को बढ़ा देंगी तब TRAI ये फैसला करेगा कि शुल्क वृद्धि नियामकीय दायरे में है या नहीं।

Jio ने अपने एक बयान में कहा है कि दूसरी टेलिकॉम कंपनियों के तरह हम भी सरकार के साथ मिलकर चलना और काम करना चाहते हैं। हम अगले कुछ हफ्तों में टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी करेंगे। हम इस बात का ध्यान रखेंगे कि इससे डाटा के उपभोग या डिजिटलीकरण पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। साथ ही निवेश भी मजबूत बना रहे। आपको बता दें कि इससे पहले Jio ने नॉन-जियो कॉलिंग के लिए शुल्क लेना शुरू किया था। इसके लिए कुछ नए पैक्स भी पेश किए थे।

Vodafone-idea ने अपने बयान में कहा कि 1 दिसंबर से कंपनी अपने कॉल टैरिफ की कीमतों को बढ़ा देगा। इसके बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी Airtel ने भी अपनी कॉल दरें बढ़ाने की बात कही थी। कंपनियों का यह फैसला AGR Verdict के बाद आया है। इसमें टेलिकॉम कंपनियों पर 92,000 करोड़ का वित्तीय दबाब है। Vodafone-idea और Airtel की पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।