Acer के दो नए टैबलेट लॉन्च: 10.95 इंच डिस्प्ले, 10,000 mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर
एसर ने भारत में अपने दो नए 5G टैबलेट, Iconia Tab 11 5G और Iconia Tab 12 5G लॉन्च किए ...और पढ़ें

Acer के दो नए टैबलेट लॉन्च: 10.95 इंच डिस्प्ले, 10,000 mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Acer ने इंडियन मार्केट में अपने दो नए टैबलेट लॉन्च कर दिए हैं जिसे कंपनी ने Acer Iconia Tab 11 5G और Acer Iconia Tab 12 5G के नाम से पेश किया है। दोनों टैबलेट में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाले डिस्प्ले, MediaTek प्रोसेसर और 8GB तक रैम देखने को मिल रही है। साथ ही इन टैबलेट में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिल रहा है।
नए टैबलेट में बड़ी स्क्रीन के साथ स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा और फिंगरप्रिंट रिकग्निशन जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। जहां Acer Iconia Tab 11 5G में 10.95 इंच की डिस्प्ले है, वहीं Iconia Tab 12 5G में 12.2 इंच की और बड़ी डिस्प्ले है। चलिए पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Acer Iconia Tab 11 5G और Iconia Tab 12 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो Acer Iconia Tab 11 5G की शुरुआती कीमत सिर्फ 23,990 रुपये है। इसे आप Flipkart और Acer के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। जबकि Acer Iconia Tab 12 5G की शुरुआती कीमत 26,990 रुपये है। इसे तो आप Flipkart के साथ साथ Amazon, Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से भी खरीद पाएंगे।
Acer Iconia Tab 11 5G और Iconia Tab 12 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Acer Iconia Tab 11 5G में 10.95 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक और रिफ्रेश रेट 90Hz तक जा सकता है। दूसरी तरफ Iconia Tab 12 5G में 12.2 इंच की IPS डिस्प्ले मिल रही है। इसकी ब्राइटनेस 400 निट्स तक और 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है।
परफॉर्मेंस के लिए दोनों टैब MediaTek MT8755 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं। साथ ही इसमें 2.4GHz की क्लॉक स्पीड वाले दो Arm Cortex-A76 कोर और 2GHz की स्पीड वाले छह Cortex-A55 कोर मिल रहे हैं। इसके अलावा दोनों टैबलेट में 8GB तक रैम और 128GB या 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए दोनों टैबलेट में 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2 और USB Type-C पोर्ट मिल रहा है। कंपनी ने इनमें कीबोर्ड फ्लिप कवर और स्टायलस का सपोर्ट भी ऑफर किया है। कीबोर्ड एक्सेसरी की हेल्प से टैबलेट को डॉकिंग सपोर्ट के साथ भी यूज किया जा सकता है।
कैमरा और बैटरी स्पेक्स
कैमरे की बात करें तो दोनों टैबलेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। जबकि Iconia Tab 11 5G में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। Iconia Tab 12 5G तो 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा ऑफर कर रहा है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी मिल रहा है। बैटरी की बात करें तो Acer Iconia Tab 12 5G में 10,000mAh की बैटरी मिल रही है।
