Jio के 1GB डेटा वाले प्लांस में भी मिलता है बहुत कुछ, जानिए सभी के बारे में
अगर आप भी Jio के ग्राहक है और आपका डेटा यूसेज बहुत ज्यादा नहीं है तो हम आपको जियो के 1 जीबी डेटा प्रति दिन वाले प्लांस के बारे में बताने जा रहे हैं। जानिए सभी प्लांस के बारे में एक साथ।

नई दिल्ली, टेक डेस्क। हमारा देश अब डिजिटल हो चुका है। देश में हर किसी व्यक्ति की मोबाइल डेटा की जरूरत अलग अलग है। किसी के लिए 1GB प्रति दिन डेटा भी काफी है तो किसी के लिए 2 GB डेटा प्रति दिन भी कम पड़ जाता है। आज हम आपको Reliance Jio के 1GB डेटा प्रति दिन वाले प्लान बताने जा रहे हैं।
यह प्लांस कीमत में भी सस्ते हैं और यह उन्हीं यूजर्स के काम के होते हैं जिनका या तो यूसेज कम है या उनके घर में Wi-Fi लगा हुआ जिससे उनका काम चल जाता है।
कौन से हैं 1GB डेटा वाले प्लांस
प्लान 1 - जियो के इस प्लान की कीमत 149 रुपये है। यह कंपनी का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्लान में आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं भी मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटि 20 दिन की है।
प्लान 2 - जियो के इस प्लान की कीमत 179 रुपये है। इस प्लान में आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। लेकिन इस पैक की वैलिडिटि 24 दिन की है। इस प्लान में भी जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं भी मिलती है।
प्लान 3 - जियो के इस प्लान की कीमत 209 रुपये है। इस प्लान में आपको 1 GB डेटा प्रति दिन मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की कीमत ज्यादा इसलिए है क्योंकि इसमें 28 दिन की वैलिडिटि मिलती है। पहले और दूसरे प्लान के समान इस प्लान में भी जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो क्लाउड और जियो सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।