विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

7,000 mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:45 PM (IST)

आजकल बाजार में 20,000 रुपये से कम कीमत में कई 5G स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जिनमें 7,000 mAh तक की बड़ी ...और पढ़ें

7,000mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन

7,000mAh बैटरी वाले 5G फोन 20 हजार रुपये से कम में: Motorola, OnePlus समेत ये हैं 5 ऑप्शन


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी इन दिनों कोई नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? साथ ही ये भी चाहते हैं कि फोन की बैटरी लंबे वक्त तक चले, तो मार्केट में आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं। जी हां, अब कंपनियां बजट सेगमेंट में भी 7,000 mAh तक की बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। खास बात है कि कुछ फोन्स की कीमत तो 20,000 रुपये से कम है।

इसमें Ai+, Motorola, Realme और OnePlus के भी ऐसे फोन्स खरीदे जा सकते हैं जिसमें बड़ी बैटरी है। जबकि Poco का भी एक ऑप्शन इस बजट में मौजूद है। इन फोन्स में बड़ी बैटरी के साथ हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और अच्छे कैमरा फीचर्स भी मिल रहे हैं। आइए इनकी कीमत और खूबियां जानते हैं

Ai+ Nova 2 Power 5G

लिस्ट का पहला फोन Ai+ Nova 2 Power 5G है जिसमे 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसकी कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 17,999 रुपये है। फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 6.75 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर है। डिवाइस में 48MP का प्राइमरी और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है। सामने की तरफ सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा है।

POCO M7 Plus 5G

लिस्ट का दूसरा फोन POCO M7 Plus 5G है जिसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अभी फ्लिपकार्ट पर 19,999 रुपये है। Flipkart पर बैंक ऑफर के साथ इसे 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। साथ ही इसमें 6.9 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और 850 निट्स तक की ब्राइटनेस है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है।

Motorola G37 Power 5G

लिस्ट का अगला फोन Motorola G37 Power 5G है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 16,999 रुपये है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है। साथ ही इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है।

Realme Narzo 100 Lite 5G

Realme Narzo 100 Lite 5G भी बड़ी बैटरी के साथ 17,600 रुपये में मिल रहा है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, 15W चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर भी मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो फोन में 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है।

OnePlus N6X 5G

OnePlus N6X 5G की कीमत 19,825 रुपये है जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर मिल रहा है। जबकि फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा है।

यह भी पढ़ें- 7000 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।