विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 6GB रैम वाले Vivo के दमदार फोन सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा स्पेशल डिस्काउंट

Published: Thu, 25 Jul 2024 09:32 AM (IST)

अगर आप एक नया फोन खरीदने की तैयारी में है और आपका बजट 15000 रुपये से कम है तो हम ...और पढ़ें

Vivo T3x 5G पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें डिटेल
Vivo T3x 5G पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें डिटेल

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जानी-मानी ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से खास सेल लाई है। फिलहाल आज इस सेल का आखिरी दिन है, ऐसे में अगर आप अपने लिए एक किफायती मगर बेहतर स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा।

हम फ्लिपकार्ट के GOAT सेल की बात कर रहे हैं, जो 20 जुलाई से लेकर 23 जुलाई आधी रात तक लाइव रहेगा। इस सेल के दौरान Vivo T3x 5G को भी डिस्काउंट प्राइस के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को अप्रैल 2024 में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा मिलता है। यहां हम इस फोन के फीचर्स, कीमत और डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जानेंगे।

Vivo T3x 5G के कीमत और ऑफर्स

  • कीमत की बात करें तो इस फोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13499 रुपये तय की गई है।  इसके अलावा इसके 6GB+128GB वेरिएंट को 14999 रुपये और  8GB+128GB वेरिएंट को 16499 रुपये में पेश किया गया था। 
  • यहां हम जिस वेरिएंट की बात कर रहें है, वो 6GB+128GB मॉडल है। फ्लिपकार्ट पर इसे 14999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
  • ऑफर्स की बात करें तो इस फोन पर कई बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके तहत फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक भी दिया जाएगा।
  • इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% या 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। 
  • बेवसाइट इस फोन पर 10850 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत बहुत कर दो जाएगी। 

यह भी पढ़ें - Vivo T3x 5G Launched: 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वीवो फोन, चेक करें दाम

Vivo T3x 5G के स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले- वीवो के इस फोन में 6.72 इंच, 2408 × 1080 पिक्सल फुल एचडी प्लस एलसीडी टाइप डिस्प्ले दिया गया है, जिसे 120 Hz रिफ्रेश रेट और 1000 nits पीक ब्राइटनेस के साथ जोड़ा गया है। 

प्रोसेसर- प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे फोन 8GB LPDDR4X रैम औऱ 128 GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

कैमरा- वीवो का इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जो  50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इस फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

बैटरी- इस वीवो फोन में 6000mAh बैटरी और 44W चार्जिंग स्पीड दी गई है।

कलर ऑप्शन- Vivo T3x 5G फोन Crimson Bliss और Celestial Green कलर में खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें - UPI One World: NPCI ने शुरू की वन वर्ल्ड' वॉलेट सर्विस, विदेशी पर्टयकों और NRI को होगी सहूलियत