विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले 100 दिनों में भारत में शुरू होगा 5G ट्रायल, जानें अहम बातें

By Harshit HarshEdited By:
Published: Tue, 04 Jun 2019 02:15 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 08:51 PM (IST)

5G सेवा के इंतजार करने वाले यूजर्स के लिए खुशी की खबर है। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 5G सेवा की ट्रायल को जल्द शुरू करने की बात कही है।

अगले 100 दिनों में भारत में शुरू होगा 5G ट्रायल, जानें अहम बातें
अगले 100 दिनों में भारत में शुरू होगा 5G ट्रायल, जानें अहम बातें

नई दिल्ली, टेक डेस्क। 2G, 3G और 4G अब बीते जमाने की बात साबित होने जा रही है क्योंकि भारत में भी अगले 100 दिनों के अंदर 5G की ट्रायल शुरू होने जा रही है। इस बात की जानकारी दूरसंचार विभाग (DoT) की तरफ से आई है। नव निर्वाचित दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कल कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए कल रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हम जल्द ही भारत में 5G की ट्रायल शुरू करने वाले हैं।

यह हमारा प्रयास रहेगा कि ट्रायल के बाद 5G सर्विस को पब्लिक ट्रायल के लिए रोल आउट कर दिया जाए। केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि हम भारत के स्टार्ट अप द्वारा 5G टेक्नोलॉजी के लिए प्रदान किए गए समाधानों को चैनलाइज करना चाहते हैं।

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी इसी वर्ष होगी पूरी
इस कैलेंडर वर्ष में दूरसंचार विभाग (DoT) 5G स्पेक्ट्रम एवं अन्य बैंड का ऑक्शन पूरा कराना चाहती है। दूरसंचार विभाग ने पिछले साल अगस्त में 20MHz ब्लॉक वाले 3,300-3,600MHz के स्पेक्ट्रम की नीलामी को रेकोमेंड किया था। इसके लिए प्रति MHz की नीलामी के लिए कीमत करीब 492 करोड़ रुपये रखी गई है। हाल ही में दक्षिण कोरिया में 5G सेवा व्यवसायिक तौर पर शुरू की गई है। कोरियाई टेलिकॉम कंपनियों के लिए एक MHz की नीलामी की कीमत करीब 131 करोड़ रुपये रखी गई थी। Oppo के हाल ही में लॉन्च हुए इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Reno 10x Zoom को अमेजन से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।

5G सेवा से कनेक्टिविटी हो जाएगी बेहतर
5G सेवा को आने वाले समय के लिए मशीन-टू-मशीन कम्युनिकेशन का मुख्य जरिया होगा। इसके जरिए स्मार्टफोन के अलावा गाड़ियों, रोबोट्स और ड्रोन्स को तेजी से कनेक्ट किया जा सकेगा।

लगाए जाएंगे 5 लाख wi-fi हॉट स्पॉट
भारत सरकार आने वाले समय में 5 लाख से ज्यादा पब्लिक wi-fi हॉट स्पॉट प्रॉयरिटी बेसिस पर लगाने की तैयारी कर रही है। इस प्रोजेक्ट की मदद से डिजिटल कनेक्टिविटी को और भी बेहतर बनाया जा सकेगा और मोबाइल नेटवर्क पर इस्तेमाल होने वाले इंटरनेट ट्रैफिक को कम किया जा सकेगा।

कॉल-़ड्रॉप और नेटवर्क कंजेशन से मिलेगा निजात
wi-fi हॉट स्पॉट के लगने से यूजर्स को सस्ता और तेज wi-fi नेटवर्क का लाभ मिल सकेगा। वहीं, मोबाइल यूजर्स को भी कॉल-ड्रॉप और नेटवर्क कंजेशन से निजात मिल सकेगा। यूजर्स को केवल एक हॉट-स्पॉट ऑपरेटर में लॉग-इन करना होगा इसके बाद वे रोमिंग की तरह किसी अन्य नेटवर्स में कनेक्ट कर सकेंगे। तेज-तर्रार इंटरनेट सेवा के लिए कई लोग वाई-फाई राउटर लगाते हैं। अगर आप भी वाई-फाई राउटर खरीदना चाहते हैं तो अमेजन से इस लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।