दिवाली पर लिया है नया 5G फोन, लेकिन नहीं मिल रही फुल स्पीड? ये हो सकती हैं वजहें
दिवाली पर नया 5G फोन लेने के बाद भी इंटरनेट स्पीड धीमी है तो परेशान न हों। नेटवर्क कवरेज की ...और पढ़ें

दिवाली पर लिया है नया 5G फोन, लेकिन नहीं मिल रही फुल स्पीड? ये हो सकती हैं वजहें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने भी दिवाली के मौके नया 5G फोन लिया है? लेकिन फिर भी फोन में अच्छी इंटरनेट स्पीड नहीं मिल रही है तो परेशान न हों, इसमें गलती आपके फोन की नहीं बल्कि कुछ अन्य कारण भी इंटरनेट की स्पीड स्लो कर सकते हैं। आजकल दसकभर के ज्यादातर स्मार्टफोन यूजर्स 5G कनेक्टिविटी वाले मोबाइल यूज कर रहे हैं।
टेलीकॉम कंपनियां भी जैसे Jio और Airtel अपने प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा और फास्ट इंटरनेट स्पीड देने का दावा कर रही हैं। हालांकि कभी-कभी 5G स्मार्टफोन होने और 5G नेटवर्क से कनेक्ट होने के बावजूद यूजर्स को उम्मीद के मुताबिक इंटरनेट स्पीड नहीं मिलती है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर 5G फोन होने के बाद भी इंटरनेट स्लो क्यों चल रहा है? चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं...
नेटवर्क कवरेज की कमी बड़ी वजह
5G इंटरनेट की बेहतर स्पीड सबसे ज्यादा नेटवर्क कवरेज पर डिपेंड करती है। अगर आपके एरिया में 5G टावर की दूरी ज्यादा है या नेटवर्क सिग्नल वीक हैं, तो इंटरनेट की स्पीड स्लो हो सकती है। कभी कभी घर के अंदर, बेसमेंट या बंद एरिया पर भी 5G सिग्नल वीक पड़ जाते हैं।
एक ही टावर पर ज्यादा यूजर्स
ऐसा भी देखा गया है कि कई बार किसी इलाके में एक ही टाइम पर बड़ी संख्या में लोग इंटरनेट यूज कर रहे होते हैं, जिसके चलते नेटवर्क पर दबाव बढ़ जाता है। खासतौर पर भीड़भाड़ वाले एरिया, मार्केट और सार्वजनिक स्थानों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में 5G कनेक्शन होने के बावजूद डाउनलोड और अपलोड स्पीड काफी ज्यादा स्लो हो सकती है।
फोन की सेटिंग बदलें
कभी कभी स्मार्टफोन की नेटवर्क सेटिंग सही न होने की वजह से भी यूजर्स को फुल इंटरनेट स्पीड नहीं मिलती। ऐसे में अगर फोन में नेटवर्क मोड 4G पर सेट है, तो 5G उपलब्ध होने के बावजूद डिवाइस 5G नेटवर्क का यूज नहीं कर सकता। इसलिए फोन की सेटिंग में जाकर Preferred Network Type को 5G/4G/3G/2G (Auto) पर सेट करके रखें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।