विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2020 iPhones Design: अगले साल iPhones के डिजाइन में देखा जा सकता है बड़ा बदलाव

By Harshit HarshEdited By:
Published: Thu, 26 Sep 2019 09:03 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 09:05 AM (IST)

2020 iPhones Design Apple एनलिस्ट Ming Chi Kuo ने हाल ही में खुलासा किया है कि अगले साल लॉन्च होने वाले iPhones में पुराने iPhone 4 की तरह ही छोटी स्क्रीन दी जा सकती है।

2020 iPhones Design: अगले साल iPhones के डिजाइन में देखा जा सकता है बड़ा बदलाव
2020 iPhones Design: अगले साल iPhones के डिजाइन में देखा जा सकता है बड़ा बदलाव

नई दिल्ली, टेक डेस्क। iPhone 11 सीरीज को लॉन्च हुए अभी महज कुछ सप्ताह ही गुजरा है कि iPhone 2020 के बारे में बात होनी शुरू हो गई है। Apple एनलिस्ट Ming Chi Kuo ने हाल ही में खुलासा किया है कि अगले साल लॉन्च होने वाले iPhones में पुराने iPhone 4 की तरह ही छोटी स्क्रीन दी जा सकती है। Kuo ने ये भी बताया कि हमने इसकी एक झलक पिछले साल लॉन्च हुए 2018 iPad Pro में देखी है। Kuo ने इससे पहले भी इस बात का खुलासा किया था कि Apple अपने iPhone 2020 के डिजाइन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। iPhone 2020 की स्क्रीन साइज भी कम की जाएगी।

पिछले कुछ सालों से iPhones के स्क्रीन की साइज बड़ी होती गई है। इस साल लॉन्च होने वाले iPhone 11 सीरीज में 6 इंच की डिस्प्ले देखी गई है। इस साल जून में Kuo ने बताया था कि iPhone 2020 में 5.4 इंच, 6.1 इंच और 6.7 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। इसके अलावा इनमें लिक्विड रेटिना की जगह OLED डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 3D ToF का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डिजाइन में एक और बड़ा बदलाव देखने को ये मिलेगा कि इसके चारों साइड मैटलिक पैनल दिए जा सकते हैं।

iPhone X सीरीज की तरह ही दिखने वाले डिजाइन को पिछले तीन सालों से देखा जा रहा है। iPhone X, iPhone XR, iPhone XS Max और iPhone 11 सीरीज में भी लगभग एक जैसा ही डिस्प्ले पैनल देखा गया है। iPhone 2020 में 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि, Apple की तरफ से इस बात का फिलहाल कोई खुलासा सामने नहीं आया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।