200MP कैमरे का साथ आएगा OnePlus का नया 5G फोन, 9000mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग भी
OnePlus ने अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को टीज करना शुरू कर दिया है, जिसके अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Oneplus 16 फ्लैगशिप फोन अक्टूबर में होगा लॉन्च
HighLights
OnePlus 16 अक्टूबर में लॉन्च होने वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन।
इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलेगा।
9,000mAh बैटरी और 200MP प्राइमरी कैमरा होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है वनप्लस का यह दमदार स्मार्टफोन अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। वनप्लस का यह फोन टॉप नॉच परफॉर्मेंस डिलीवर करने के लिए डिजाइन किया जाएगा। इस फोन की मार्केट में फिलहाल सीधी टक्कर iQOO 16 के साथ होगी। आइकू का यह फोन चीन में 29 सितंबर को लॉन्च होने वाला है। वनप्लस ने अपने अपकमिंग OnePlus 16 स्मार्टफोन के बारे में कुछ डिटेल्स शेयर किए हैं।
OnePlus 16 वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
OnePlus 16 के प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी मिलती है। यह फोन Tomorrow Starlight, Dark Forest, और Martian Masterpiece कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Tomorrow Starlight एडिशन के रियर पैनल में वनप्लस का ग्लोइंग लोगो मिलेगा।
यह फोन 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB के रैम और स्टोरेज ऑप्शन में बिक्री लिए आएगा। डिजाइन की बात करें तो फोन के रियर पैनल में स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसके साथ ही फोन के लेफ्ट में कस्टमाइजेबल एआई बटन भी मिलने की उम्मीद है।
OnePlus 16 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 16 स्मार्टफोन को BOE X4 फ्लैट OLED पैनल मिलेगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz होगा, जिसे गेमिंग सेशन के दौरान 185Hz तक ऑप्टिमाइज किया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित ColorOS 17 पर रन करेगा।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 9,000mAh की बैटरी मिलेगी। फोन में लो-वोल्टेज एफिसिएंसी के लिए Oppo एनर्जी मैनेजमेंट सिलिकन दिया जाएगा। ओप्पो का यह फोन रेपिड 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। प्राइमरी कैमरा 200-मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग भी
