यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Youtube Tips: सर्च में पहले नंबर पर आएगा आपका यूट्यूब चैनल, बस इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप Youtube यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। लेकिन व्यूज न आने की वजह से परेशान हो रहे हैं तो ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते है। अधिकतर लोग इस पर वीडियो देखते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो यहां वीडियो बनाते हैं। अगर आप भी इनमें से हैं और आपके यूट्यूब चैनल पर व्यूज नहीं आ रहे हैं, तो इस लेख में हम कुछ ऐसी टिप्स (Youtube Tips) देने वाले हैं जिन्हें फॉलो करेंगे तो आपका चैनल सर्च में पहले नंबर पर आएगा।
क्वालिटी कंटेंट
अगर आप एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं और उस पर क्वालिटी कंटेंट नहीं पब्लिश कर रहे हैं तो इस स्थिति में आपको सर्च में पहले नंबर पर आने का सपना छोड़ देना चाहिए। क्योंकि ऐसे चैनल्स को यूट्यूब का एल्गोरिद्म प्रमोट नहीं करता है, जिसकी वजह से यूट्यूब रैंकिंग तो छोड़िए उस पर व्यूज भी नहीं आते हैं। इसलिए आपको कुछ प्वाइंट्स का खास ख्याल रखना चाहिए।
अट्रैक्टिव टाइटल
किसी भी यूट्यूब वीडियो के रैंक में आने के लिए जरूरी है कि उसका टाइटल व्यू्अर्स को आकर्षित करने वाला होना चाहिए। इसलिए आपको टाइटल को कम वर्ड्स में अट्रैक्टिव बनाने पर फोकस करना चाहिए।
थंबनेल
वीडियो के लिए थंबनेल सबसे अहम भूमिका निभाता है। अगर वीडियो का थंबनेल अच्छा नहीं होगा तो आपका क्वालिटी कंटेंट भी किसी काम का नहीं है। अगर वीडियो पर कोई क्लिक ही नहीं करेगा तो यूट्यूब की रैंकिंग में आने में परेशानी आती है।
ट्रेडिंग टॉपिक
अगर आप क्रिएटर हैं तो आपको वीडियो के लिए ऐसा टॉपिक सेलेक्ट करना चाहिए जो ट्रेडिंग में हो। अगर ट्रेडिंग टॉपिंक पर वीडिया बनाता जाता है तो यू्ट्यूब पर व्यूज आने की उम्मीद बढ़ जाती है। जिस भी निश पर वीडियो बनाते हैं वह टॉपिक ट्रेंडिंग होना चाहिए।
डिस्क्रिप्शन और कीवर्ड
Youtube पर वीडियो बनाते हैं तो डिस्क्रिप्शन और कीवर्ड का खास ध्यान रखना चाहिए। वीडियो के नीचे जो डिस्क्रिप्शन लिखा जाता है वह वीडियो से रिलेटेड होना चाहिए। वहीं कीवर्ड डालते समय भी आपको ट्रेडिंग कीवर्ड का ध्यान रखना चाहिए।
