यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Facebook, Twitter और WhatsApp पर कभी न करें ये काम, हो सकती है परेशानी
हम आपको यहां Facebook Twitter और WhatsApp या किसी भी अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर किन बातों को नजरअंदाज करना चाहिए इसकी जानकारी दे रहे हैं। फोटो साभार Facebook/Twitter/WhatsApp

नई दिल्ली, टेक डेस्क। लॉकडाउन के चलते हर कोई घर से काम करने को मजबूर है। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए ऑफिसेज बंद कर दिए गए हैं और लोगों को वर्क फ्रॉम होम भी उपलब्ध करा दिया गया है। कई घर से काम करते समय काफी ढीले रवैये में आ जाते हैं। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। जिस तरह से आप ऑफिस में काम करते हैं ठीक उसी तरह वर्क फ्रॉम होम को भी तवज्जो देना बेहद जरूरी है। ऐसे में घर से ऑफिस का काम करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्टिंग को लेकर भी आपको कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद आवश्यक है। हम आपको यहां Facebook, Twitter और WhatsApp या किसी भी अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर किन बातों को नजरअंदाज करना चाहिए इसकी जानकारी दे रहे हैं।
Facebook, Twitter और WhatsApp पर इन बातों को करें नजरअंदाज:
1. Facebook, Twitter और WhatsApp या किसी भी अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर किसी भी फेक मैसेज को फॉरवर्ड न करें। इससे आपको मुश्किल में फंस सकते हैं। साथ ही आपको हिरासत में भी लिया जा सकता है।
2. COVID-19 रोगियों की कोई भी असत्यापित वीडियो Facebook, Twitter और WhatsApp या किसी भी अन्य सोशल मीडिया वेबसाइट पर शेयर न करें। यह सोशल मीडिया कंपनियों की पॉलिसी की खिलाफ है।
3. कभी-भी अपने वर्क स्टेशन की फोटोज Facebook, Twitter और WhatsApp पर पोस्ट न करें। कई कंपनियां होती हैं जिनकी इस मामले में पॉलिसी काफी सख्त होती है। कई बार हम नॉर्मल फोटो डालने के चक्कर में कुछ ऐसी फोटो पोस्ट कर देते हैं जिसमें कुछ अहम जानकारियां रिवील हो रही होती हैं। इससे आपकी कंपनी आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है।
4. कई बार हम किसी चर्चा का हिस्सा बनने के लिए अपने ऑफिस की वर्क फ्रॉम होम की पॉलिसी को सोशल मीडिया में कमेंट के तौर पर बताना शुरू कर देते हैं। ऐसे में यह करना आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है।
5. कोई भी कंपनी सोशल मीडिया पर अपने कर्मचारी को आसानी से ढूंढ सकती है। ऐसे में आप अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर जो भी व्यक्त करें, उसे पहले सोचें समझे उसके बाद ही कुछ लिखें।