विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TV के पास क्यों नहीं रखना चाहिए Wi-Fi राउटर? ज्यादातर लोग नहीं जानते वजह

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:00 PM (IST)

Wi-Fi राउटर को टीवी के पास या बंद जगह पर रखने से सिग्नल की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है और ...और पढ़ें

TV के पास क्यों नहीं रखना चाहिए Wi-Fi राउटर? ज्यादातर लोग नहीं जानते वजह

TV के पास क्यों नहीं रखना चाहिए Wi-Fi राउटर? ज्यादातर लोग नहीं जानते वजह


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। घर में स्मार्ट टीवी, मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे डिवाइस यूज करने के लिए आज Wi-Fi भी बेहद जरूरी डिवाइस बन चुका है। काफी लोग राउटर को टीवी के ठीक पास या टीवी यूनिट के साइड में ही रख देते हैं, क्योंकि वहां पावर सॉकेट और इंटरनेट केबल आसानी से एडजस्ट हो जाती है। हालांकि ये राउटर की जगह Wi-Fi की परफॉर्मेंस खराब कर सकती है।

जी हां, खासतौर पर अगर राउटर को बंद कैबिनेट या फिर बहुत से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बीच या किसी कोने में रखा गया है। इसकी वजह से सिग्नल की कवरेज खराब हो सकती है और इंटरनेट स्पीड स्लो हो सकती है।

TV के पास राउटर रखने में क्या समस्या?

सिर्फ टीवी से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स को Wi-Fi की स्पीड स्लो होने की सबसे बड़ी वजह मानना सही नहीं है। आज के एडवांस टीवी और Wi-Fi राउटर आमतौर पर एक-दूसरे के सिग्नल को सीधे तौर पर इतना प्रभावित नहीं करते कि इंटरनेट स्पीड में बड़ा फर्क देखने को मिले लेकिन समस्या ज्यादा तब आ सकती है जब राउटर के आसपास बहुत से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दूसरी चीजें भी मौजूद हों।

अगर आपने टीवी यूनिट के साथ सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, साउंडबार और दूसरे डिवाइस भी रखे हुए हैं और टीवी के पीछे मेटल पैनल, केबल और बंद कैबिनेट में रखा है तो इन चीजों की वजह से भी वायरलेस सिग्नल के फैलाव में दिक्कत आ सकती है। इसका असर खासकर उन रूम्स में दिखाई दे सकता है जो राउटर से थोड़ा-सा दूर हैं।

कहां रखना चाहिए राउटर?

अगर आप चाहते हैं कि Wi-Fi का बेहतर कवरेज मिले तो इसके लिए राउटर को खुली और थोड़ी ऊंची जगह पर रखें। कोशिश करें कि ये घर के बीच वाले हिस्से में रखा हो, ताकि सिग्नल अलग-अलग रूम्स तक आसानी से पहुंच जाएं।

राउटर को कभी भी टीवी यूनिट के अंदर, बंद अलमारी, फर्श पर या किसी बड़े इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बिल्कुल पीछे या पास न रखें। साथ ही राउटर को माइक्रोवेव जैसे एप्लायंसेज और बड़े मेटल के सामान से भी कुछ दूरी पर रखें।

यह भी पढ़ें- Jio का 98 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी