विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

WhatsApp यूजर्स को जल्द मिलेंगे 5 बड़े नए फीचर्स: अपना 2GB क्लाउड स्टोरेज, View Once टेक्स्ट और Original क्वालिटी मीडिया शामिल

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:43 PM (IST)

WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए एक साथ पांच बड़े नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इनमें सबसे खास WhatsApp का अपना क्लाउड स्टोरेज है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना Google Drive या iCloud के भी 2GB तक का फ्री एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट बैकअप ले सकेंगे।

WhatsApp में आ रहे हैं 5 नए फीचर्स।

WhatsApp में आ रहे हैं 5 नए फीचर्स। 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। इनमें से कुछ सुविधाओं की बीटा वर्जन में टेस्टिंग चल रही है, जबकि कुछ को चुनिंदा यूजर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है। इन नए बदलावों में एक बार पढ़े जाने के बाद गायब होने वाले टेक्स्ट मैसेज, WhatsApp के अपने क्लाउड पर चैट बैकअप और Android एप के लिए एक नया डिजाइन शामिल है। इसके अलावा, बिना कंप्रेस किए फोटो-वीडियो भेजने और AI की मदद से तस्वीर का साइज बढ़ाने जैसे ऑप्शन्स भी तैयार किए जा रहे हैं।

एक बार पढ़े जाने के बाद गायब हो जाएगा टेक्स्ट

अब टेक्स्ट मैसेज के लिए भी 'View Once' फीचर लाया जा रहा है। अब तक ये सुविधा सिर्फ फोटो, वीडियो और वॉयस मैसेज के लिए अवेलेबल है। नए ऑप्शन में सेंडर एक बार देखे जाने के लिए टेक्स्ट मैसेज भेज सकेगा। रिसीवर को इसे पढ़ने के लिए मैसेज पर टैप करना होगा। एक अलग स्क्रीन पर मैसेज खुलने के बाद, जैसे ही इसे बंद किया जाएगा, ये चैट से गायब हो जाएगा।

अब बिना Google Drive के भी होगा यूजर्स का चैट बैकअप

फिलहाल बैकअप के लिए Android में Google Drive और iPhone में iCloud का इस्तेमाल होता है। नए ऑप्शन में यूजर्स WhatsApp के अपने क्लाउड स्टोरेज को चुन सकेंगे। कंपनी इस सुविधा में 2 GB तक का फ्री स्टोरेज दे रही है। ये बैकअप पूरी तरह से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेगा।

Android में भी दिखेगा iPhone जैसा फ्लोटिंग बार

WhatsApp Android एप के नीचे दिखने वाले नेविगेशन बार के डिजाइन में भी बदलाव करने जा रहा है। नया नेविगेशन बार यूजर्स को स्क्रीन के किनारों से अलग एक फ्लोटिंग स्ट्रिप जैसा दिखाई देगा। इसमें Chat, Update, Contact और Call जैसे ऑप्शन्स मिलेंगे।

AI से तस्वीर का साइज भी बढ़ा सकेंगे यूजर्स

फोटो एडिटिंग में एक AI-बेस्ड फोटो एक्सपांशन टूल भी जोड़ा जा रहा है। इसकी मदद से यूजर्स किसी तस्वीर के किनारों को बढ़ा सकेंगे। AI तस्वीर के आसपास का हिस्सा खुद जेनरेट करेगा, जिससे फोटो के फ्रेम को बड़ा किया जा सकेगा। फिलहाल ये सुविधा चुनिंदा यूजर्स तक पहुंच रही है।

बिना कंप्रेस किए भी भेज सकेंगे फोटो-वीडियो

मौजूदा समय में WhatsApp पर फोटो और वीडियो भेजते वक्त Standard और HD क्वालिटी के ऑप्शन्स मिलते हैं। अब कंपनी Original क्वालिटी का ऑप्शन तैयार कर रही है। इसके जरिए तस्वीरें और वीडियोज बिना किसी कम्प्रेशन के भेजे जा सकेंगे और उनकी ओरिजिनल क्वालिटी बिल्कुल बरकरार रहेगी।

यूजर्स को कब तक मिल पाएंगे ये सभी फीचर्स?

इन सभी सुविधाओं की अवेलेबिलिटी एक जैसी नहीं है। View once टेक्स्ट, क्लाउड बैकअप और नया नेविगेशन बार चुनिंदा यूजर्स तक पहुंच चुके हैं। वहीं, बिना कम्प्रेशन के मीडिया भेजने का ऑप्शन फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। इसके अलावा AI फोटो एक्सपेंशन फीचर भी अभी सीमित स्तर पर ही रोल आउट हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Nothing ने कन्फर्म की अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्च डेट: 8 दिसंबर को पेश हो सकता है कंपनी का पहला AI-बेस्ड हार्डवेयर डिवाइस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।