यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंतजार हुआ खत्म, व्हाट्सएप लेकर आ रहा है कॉलिंग फीचर
वॉट्सऐप यूजर्स को कॉलिंग फीचर का सबको बड़ी बेसब्री से इंतज़ार था और उनके इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा ...और पढ़ें

नई दिल्ली। व्हाट्सएप यूजर्स को इस एप के कॉलिंग फीचर का सबको बड़ी बेसब्री से इंतजार था और अब उनके इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही है। व्हाट्सएप का एक अपडेटेड वर्जन रिलीज हो गया है, जिसे इन्स्टॉल कर आप व्हाट्सएप के जरिये दोस्तों को फोन कॉल कर सकते हैं।
हालांकि यह नया वर्जन व्हाट्सएप की वेबसाइट या ब्लॉग पर मौजूद नहीं है। इस कॉलिंग फीचर को एक्टिवेट करने के लिए आप व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन (v2.11.561) को (एपीकेमिरर के जरिये) डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए अपकों अपनी सिक्योरिटी सेटिंग्स में भी थोड़ा बदलाव करना होगा। आप अपनी सिक्योरिटी सेटिंग्स में जाएं और अननोन सोर्सेज से एप डाउनलोड करने की सेटिंग को चुनें। उसके बाद यह एप इंस्टॉल कर लें। आपका पुराना वर्जन अपडेट हो जाएगा।
इसके बाद अब आपके जिस दोस्त के पास व्हाट्सएप कॉलिंग फीचर एक्िवेटेड है, वह आपको व्हाट्सएप से कॉल करेगा और आप कॉल एक्सेप्ट कर लेंगे तो आपके पास भी यह फीचर आ जाएगा। कॉल आने पर बाईं तरफ के हरे बटन को स्लाइड करके दाईं तरफ के लाल बटन तक ले जाकर कॉल रिसीव करें।
कॉल खत्म होने के बाद यह फीचर खुद-ब-खुद जुड़ जाएगा, जिसके बाद ये दो नई चीजें आपको व्हाट्सएप में देखने को मिलेंगी। अगर कॉल काटने के बाद आपकी स्क्रीन पर यह फीचर न दिखें तो दो-तीन बार एप को रिस्टार्ट करें। फिर भी न आए तो अपना फोन रिस्टार्ट करें। व्हाट्सएप का यह फीचर्स दिखने लगेगा।