विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pink WhatsApp Scam: अपडेट के नाम पर हो रही है ठगी, पैसे से लेकर जरूरी जानकारी चुरा रहा है वॉट्सऐप का ये वर्जन

By Ankita PandeyEdited By: Ankita Pandey
Published: Fri, 23 Jun 2023 01:43 PM (IST)

हाल ही मुंबई पुलिस ने नए पिंक वॉट्सऐप स्कैम के खिलाफ एडवाइजरी जारी की है। नई रिपोर्ट से पता चला ...और पढ़ें

How pink whatsApp scam stealing users data, know the process and impact
How pink whatsApp scam stealing users data, know the process and impact

नई दिल्ली, टेक डेस्क। भारत और दुनिया भर में लाखों लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल करत है, जिसकी सुरक्षा को बनाए रखने के लिए वॉट्सऐप नए अपडेट लााता रहता है। हालांकि कभी-कभी इसको लेकर स्कैम भी हो जाते हैं।

वॉट्सऐप ज्यादा समय फर्जी खबरों और घोटालों के हॉटस्पॉट में से एक रहा है। यह ऐप लाखों सक्रिय यूजर्स के साथ देश में सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है। हालांकि, यह लोकप्रियता स्कैमर्स के लिए अपनी धोखाधड़ी फैलाने का एक आसान लक्ष्य बनाती है।

पिंक वॉट्सऐप लिंक

हाल ही में वॉट्सऐप पर एक नया मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को 'पिंक वॉट्सऐप' डाउनलोड करने का लिंक मिल रहा है। स्कैमर्स कई लोगों को यह लिंक भेज रहे हैं और नए फीचर्स के साथ वॉट्सऐप का नया लुक पाने के लिए ऐप डाउनलोड करने के लिए कह रहे हैं।

हाल ही में मुंबई पुलिस ने 'पिंक वॉट्सऐप' नामक एक वायरल वॉट्सऐप संदेश के बारे में चेतावनी जारी की है। अपनी एडवाइजरी में अधिकारियों ने लोगों को प्लेटफॉर्म से जुड़े इस नए धोखे के बारे में आगाह किया है और उनसे लिंक पर क्लिक न करने या ऐप डाउनलोड न करने का आग्रह किया है।

क्या है पिंक वॉट्सऐप स्कैम?

मुंबई पुलिस के मुताबिक, वॉट्सऐप पर एक भ्रामक संदेश प्रसारित हो रहा है। संदेश में एक अपडेट पेश करने का दावा किया गया है जो प्लेटफॉर्म पर लोगो का रंग बदल देगा। इसके अलावा, यह वॉट्सऐप अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नई सुविधाएं पेश करने का भी वादा करता है।

फिशिंग लिंक का खतरा

पुलिस ने चेतावनी दी है कि लिंक एक फिशिंग लिंक है और अगर इस पर क्लिक किया जाता है, तो यह यूजर के फोन पर हमला करता है और संवेदनशील जानकारी चुरा लेता है या घोटालेबाज को डिवाइस का रिमोट कंट्रोल दे देता है।

लिंक पर क्लिक करने से क्या होगा नुकसान

मुंबई पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो यूजर नकली लिंक पर क्लिक करते हैं उन्हें विभिन्न जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है।

  •  कॉन्टेक्ट नंबरों और सहेजी गई तस्वीरों का अनधिकृत उपयोग
  • वित्तीय घाटा
  • उनकी क्रिडेंशियल्स का दुरुपयोग
  • स्पैम हमला
  • उनके मोबाइल उपकरणों पर नियंत्रण का पूरा नुकसान।

पिंक वॉट्सऐप स्कैम से कैसे रहें सुरक्षित

  • वॉट्सऐप उपयोगकर्ता वायरल पिंक वॉट्सऐप घोटाले में फंसने से बच सकते हैं। सबसे पहले अगर आपने अपने मोबाइल में फर्जी ऐप डाउनलोड किया है तो उसे तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। अनइंस्टॉल करने के लिए, सेटिंग्स> ऐप्स> वॉट्सऐप (गुलाबी लोगो) पर जाएं और इसे अनइंस्टॉल करें।
  • हमेशा सावधानी बरतें और अज्ञात स्रोतों से प्राप्त लिंक पर तब तक क्लिक करने से बचें जब तक कि आप उनकी प्रामाणिकता सत्यापित न कर लें।

  • केवल आधिकारिक Google Play Store या iOS ऐप स्टोर, या वैध वेबसाइटों से ही ऐप्स इंस्टॉल या अपडेट करें।
  • उचित प्रमाणीकरण या सत्यापन के बिना किसी भी लिंक या संदेश को दूसरों को फॉरवर्ड न करें।
  • अपने व्यक्तिगत विवरण या वित्तीय जानकारी, जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल, पासवर्ड, क्रेडिट या डेबिट कार्ड विवरण और इसी तरह की जानकारी, किसी के साथ ऑनलाइन साझा करने से बचें, क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।