Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दंग कर देगा Play Store का ये जादुई फीचर, बिना फोन छुए अपने-आप इंस्टॉल हो जाता है मनपसंद App

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 08:00 PM (IST)

    अगर हम कहें कि आप अपने फोन से टीवी वॉच के लिए भी ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं तो बहुत से स्मार्टफोन यूजर्स को यह बात कुछ समझ नहीं आएगी। किसी भी डिवाइस में ऐप का इस्तेमाल करने के लिए ऐप को इंस्टॉल किया जाना जरूरी है। ऐसे डिवाइस बिना छुए ऐप कैसे इंस्टॉल किया जा सकता है। ऐसा प्ले स्टोर के एक खास फीचर के जरिए हो सकता है।

    Hero Image
    दंग कर देगा Play Store का ये जादुई फीचर, जानिए कैसे करता है काम

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। कैसा हो अगर आप अपने फोन, एंड्रॉइड टीवी, ओएस वॉच, को बिना छुए ही अपना मनपसंद ऐप डाउनलोड कर लें। अब आप कहेंगे भला प्ले स्टोर पर बिना विजिट किए कैसे किसी ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं, हम कहेंगे ऐसा हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक से बेहतरीन एक बढ़िया फीचर्स पेश करता है। इन्हीं में से एक प्ले स्टोर का ऐप रिमोट इन्स्टॉलेशन फीचर (google play store app remote installation feature) है।

    क्या है ऐप रिमोट इन्स्टॉलेशन फीचर

    इस खास फीचर के साथ एंड्रॉइड यूजर्स को बिना ओएस डिवाइस छुए दूर से ही ऐप इंस्टॉल करने की सुविधा मिलती है।

    आप अपने प्राइमरी डिवाइस (फोन) से गूगल अकाउंट से लिंक्ड दूसरे डिवाइस (एंड्रॉइड फोन, एंड्रॉइड टीवी, क्रोमकास्ट, वियर ओएस वॉच) के लिए फोन से ही ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः मात्र 1 रुपये देकर सबसे पहले घर ला सकते हैं नया फोन, चेक करें कहां मिल रही डील; क्या मिल रहे हैं फायदे

    दूसरे डिवाइस के लिए ऐसे करें ऐप डाउनलोड

    1. सबसे पहले प्राइमरी डिवाइस यानी फोन पर प्ले स्टोर ऐप ओपन करना होगा।
    2. अब जिस ऐप को डाउनलोड करना चाहते हैं, उसे सर्च करना होगा।
    3. ऐप पर क्लिक करना होगा।
    4. अब ऐप के नीचे Install के दांयी ओर एक ऐरो नजर आएगा, इस पर क्लिक करना होगा।
    5. अब Install On More Devices के साथ अपने गूगल अकाउंट से लिंक्ड डिवाइस की लिस्ट नजर आएगी।
    6. अब उस डिवाइस को भी सेलेक्ट करना होगा, जिसके लिए रिमोटली ऐप डाउनलोड करना चाहते हैं।
    7. डिवाइस सेलेक्ट करने के साथ ही ऐप डाउनलोडिंग शुरू हो जाती है।
    8. कुछ समय बाद अपने सेकेंडरी डिवाइस पर नए ऐप को चेक कर सकते हैं।

    ध्यान रहे, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि दोनों ही डिवाइस (प्राइमरी और सेकेंडरी) इंटरनेट से कनेक्टेड हों और एक ही गूगल अकाउंट से लिंक्ड हो। 

    comedy show banner
    comedy show banner