विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या है ChatGPT, कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल, यहां समझें सारी बातें

By Siddharth PriyadarshiEdited By: Siddharth Priyadarshi
Published: Thu, 19 Jan 2023 09:56 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 19 Jan 2023 09:58 AM (GMT+05:30)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च कंपनी OpenAI ने इंटरनेट यूजर्स के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT पेश किया है। यह ...और पढ़ें

what is ChatGPT how is works, Pic Courtesy- Jagran File
what is ChatGPT how is works, Pic Courtesy- Jagran File

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। टेक की दुनिया से जुड़े लोगों के लिए इन दिनों एक नया शब्द ChatGPT खासा पॉपुलर बना हुआ है। बात चाहे स्कूल- कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट की हो या वर्किंग प्रोफेशनल की, ChatGPT हर किसी को लुभा रहा है। इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहे इस टर्म ChatGPT का आखिर मतलब क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

आपके दिमाग में भी इस तरह के सवाल आ रहे होंगे। आपके इन्हीं सवालों के जवाब हम इस आर्टिकल में देने की कोशिश करेंगें। आइए जानते हैं क्या ChatGPT है-

आसान भाषा में समझें तो ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट है। इसे ठीक गूगल सर्च इंजन की तरह समझ सकते हैं। जिस तरह गूगल सर्च इंजन पर आपके सारे सवालों के जवाब मिलते हैं ठीक वैसे ही नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT आपकी कई मामलों में मदद करता है। खास बात ये है कि ChatGPT को गूगल से भी दो कदम आगे माना जा रहा है। यानि ChatGPT गूगल के राइवल के रूप में ट्रेंड कर रहा है।

OpenAI ने पेश किया ChatGPT

ChatGPT को एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च कंपनी OpenAI ने पेश किया है। OpenAI के इस ChatGPT के फीचर्स काफी एडवांस हैं। जहां अब तक किसी भी सवाल के जवाब के लिए इंटरनेट यूजर विकिपीडिया पर दौड़े- दौड़े आते थे, वहीं विकिपीडिया से भी ज्यादा सुविधाजनक ChatGPT को माना जा रहा है।

दरअसल ChatGPT सवालों के जवाब देने के लिए natural language processing (NLP) का इस्तेमाल करता है। इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इस तरह से तैयार किया गया है कि यह human-like text को भी जनरेट कर पाता था। यही नहीं इसमें भाषा ट्रांसलेशन से लेकर बड़े टेक्स्ट को संक्षिप्त रूप में पाया जाता है।

ऐसे इस्तेमाल करें ChatGPT

ChatGPT खासा पॉपुरल बना हुआ है लेकिन अभी तक कंपनी ने इस चैटबॉट का ऑफिशियल ऐप पेश नहीं किया है। इसलिए इंटरनेट यूजर्स को फिलहाल वेब पेज के जरिए ही ChatGPT इस्तेमाल करने का विकल्प मिलता है।

  • ChatGPT इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले chat.openai.com/ पर विजिट करना होगा।
  • यहां पर यूजर को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी शेयर कर लॉग इन या साइन करना होगा।
  • ChatGPT का होम पेज ओपन होने के बाद यहां सर्च बार का ऑप्शन नजर आता है।
  • सर्च बार में यूजर अपने सवाल को एंटर कर सकता है।

इस तरह मात्र कुछ सेकंड में ही आपके द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब स्क्रीन पर पाया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः 

Realme ने रोल आउट किया January 2023 OTA update, इन डिवाइस पर मिलेगी सुविधा

3 दिन की बैटरी लाइफ और 10 इंच से बड़ी स्क्रीन वाली ये डिवाइस आपको बना देगा दीवाना