विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Upcoming Smartphones: नया फोन लेने से पहले रुकिए! मई में आ रहे हैं ये दमदार 5G स्मार्टफोन्स

Published: Thu, 30 Apr 2026 03:00 PM (IST)

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम और फ्लैगशिप सेगमेंट का दबदबा बढ़ रहा है, जिसमें मई में कई नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं।

Upcoming Smartphones: नया फोन लेने से पहले रुकिए! मई में आ रहे हैं ये दमदार 5G स्मार्टफोन्स

Upcoming Smartphones: नया फोन लेने से पहले रुकिए! मई में आ रहे हैं ये दमदार 5G स्मार्टफोन्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मई 2026 इंडियन स्मार्टफोन मार्केट के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। जी हां, अब तक मिड-रेंज स्मार्टफोन्स का दबदबा देखने को मिला था लेकिन अब कंपनियां प्रीमियम और फ्लैगशिप सेगमेंट में भी धूम मचाने के लिए तैयारी दिखाई दे रही है। अप्रैल में जहां OnePlus Nord 6 और Realme 16 जैसे फोन्स देखने को मिले, अब Vivo और Oppo अपने हाई-एंड डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी में हैं, जिससे मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ने वाला है।

उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले स्मार्टफोन्स में कैमरा टेक्नोलॉजी और बैटरी पर खास फोकस देखने को मिलेगा। नई जनरेशन के स्मार्टफोन्स में एडवांस कैमरा फीचर्स, ज्यादा पावरफुल चिपसेट और बेहतर बैटरी लाइफ देखने को मिल सकती है, जो यूजर्स को एक बेहतर और प्रीमियम एक्सपीरियंस देगी। चलिए जानते हैं कि मई में कौन-कौन से फोन लॉन्च होंगे...

Vivo X300 Ultra और X300 FE

वीवो 6 मई को भारत में अपनी X300 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। फ्लैगशिप Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का 2K LTPO पैनल मिलेगा। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा।

इसमें 7,000mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसका कैमरा सिस्टम इसकी सबसे बड़ी खासियत होगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा।

7 मई को ही कंपनी Vivo X300 FE भी लॉन्च करने वाली है। यह मॉडल कॉम्पैक्ट ऑप्शन के तौर पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 6.31 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। हालांकि इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट मिलेगा, लेकिन इसमें 6,500mAh की बैटरी और तीन कैमरों वाला सेटअप मिलेगा। डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा। ये दोनों डिवाइस Noir Black, Lilac Purple और Urban Olive कलर में लॉन्च होंगे।

Oppo Find X9 सीरीज के नए मॉडल

Oppo मई के आखिर में अपनी Find X9 सीरीज के दो नए मॉडल लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Find X9 Ultra और Find X9s के साथ भारत में अपने प्रोडक्ट रेंज का विस्तार करेगी। Find X9 Ultra प्रीमियम सेगमेंट में आएगा और इसमें चार कैमरों वाला सेटअप मिलेगा। अल्ट्रा मॉडल में दो 200MP कैमरा और दो 50MP कैमरा मिलेंगे। इस डिवाइस में 7,050mAh की बैटरी और 6.82-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Oppo Find X9s प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर दे सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिल सकता है और इसमें 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। डिवाइस 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,025mAh की बैटरी और ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। इसका डिवाइस का मकसद अल्ट्रा मॉडल से कम कीमत पर हाई परफॉर्मेंस देना है।

OnePlus Nord सीरीज के दो नए फोन

OnePlus भी जल्द ही अपने दो नए फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी 7 मई को पेश करेगी। इन डिवाइस को Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite के नाम से पेश किया जाएगा। स्टैंडर्ड Nord CE 6 में स्नैपड्रैगन 7s Gen 6 SoC और 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।

जबकि Nord CE 6 Lite MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट और 7,000mAh बैटरी से लैस हो सकता है। दोनों फोन में 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- OnePlus का 13,380 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट आज होगा लॉन्च, 13.2 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी