विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

OnePlus का 13,380 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट आज होगा लॉन्च, 13.2 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

Published: Thu, 30 Apr 2026 09:00 AM (IST)

OnePlus आज भारत में अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च कर रहा है। इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी, 13.2 ...और पढ़ें

OnePlus का 13,380 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट आज होगा लॉन्च, 13.2 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

OnePlus का 13,380 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट आज होगा लॉन्च, 13.2 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी 


timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से एक नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो OnePlus आज आपके लिए एक शानदार टैबलेट लेकर आ रहा है। कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि उसका नया टैबलेट OnePlus Pad 4 भारत में 30 अप्रैल यानी आज दोपहर 12 बजे IST लॉन्च होगा। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल माइक्रोसाइट के जरिए लॉन्च से पहले ही इस टैबलेट के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है।

हालांकि कंपनी ने अभी टैबलेट की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा भी कई दूसरी डिटेल्स अभी तक नहीं बताई गई हैं और वे सिर्फ रिपोर्ट्स में सामने आई हैं। इस टैबलेट को OnePlus Pad लाइनअप में अगले मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। चलिए जानते हैं कि इस टैबलेट में क्या कुछ खास मिलने वाला है।

OnePlus Pad 4 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस OnePlus Pad 4 में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि Qualcomm की टेस्टिंग के बेस पर ये दुनिया का सबसे फास्ट मोबाइल CPU है। इतना ही नहीं इस टैबलेट में 13.2 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। OnePlus इसे True Color डिस्प्ले बता रहा है।

13,380mAh की बड़ी बैटरी

ऑडियो के लिए टैबलेट में आठ हाई-फिडेलिटी स्पीकर्स देखने को मिलेंगे, जिनका मकसद सराउंड साउंड आउटपुट ऑफर करना है। इतना ही नहीं इस टैबलेट में 13,380mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का कहना है कि ये अब तक किसी भी OnePlus टैबलेट में इस्तेमाल की गई सबसे बड़ी बैटरी है।

मिलेगा स्टाइलस सपोर्ट भी

इस टैबलेट में OnePlus Stylo Pro स्टाइलस का सपोर्ट भी मिलने वाला है, जिसमें 16,000 प्रेशर लेवल्स और डुअल-टिप डिजाइन मिलेगा। हालांकि ये स्टाइलस अलग से बेचा जाएगा। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक इस टैबलेट में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलेगी।

कैमरा स्पेक्स नहीं आए सामने

कंपनी ने टैबलेट के कैमरा स्पेक्स, कनेक्टिविटी फीचर्स का अभी तक ऑफिशियली खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसमें पतली मेटल बॉडी और स्टैंडर्ड फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। टैबलेट में कितनी चार्जिंग स्पीड मिलेगी अभी इसकी जानकारी भी नहीं है।

यह भी पढ़ें- Vivo का जबरदस्त कैमरा वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर; लॉन्च से पहले सामने आई कीमत