TV को दीवार पर टांगना सही या स्टैंड पर रखें? फिटिंग से पहले जान लें जरूरी बातें
नया टीवी खरीदते समय उसे दीवार पर माउंट करने या स्टैंड पर रखने का सवाल उठता है। वॉल माउंट जहां ...और पढ़ें

TV को दीवार पर टांगना सही या स्टैंड पर रखें? फिटिंग से पहले जान लें जरूरी बातें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम नया टीवी खरीदते हैं तो मन में सबसे बड़ा सवाल यही आता है कि क्या इसे दीवार पर माउंट किया जाए या टेबल/स्टैंड पर रखा बेहतर रहेगा। पहली नजर में तो वॉल माउंट टीवी ज्यादा प्रीमियम और क्लीन ऑप्शन लगता है, लेकिन लंबे टाइम तक यूज करने पर इसमें कुछ परेशानियां आ सकती हैं। खासकर अगर आप टीवी के साथ गेमिंग कंसोल, साउंडबार, सेट-टॉप बॉक्स या स्ट्रीमिंग डिवाइस जैसे कई गैजेट जोड़ कर इस्तेमाल करते हों।
वॉल माउंट में क्या-क्या मुश्किलें?
दीवार पर लगे टीवी के बैक में मौजूद HDMI, USB और दूसरे पोर्ट का एक्सेस आसान नहीं होता। शुरुआत में भले ही पूरा सेटअप क्लीन दिख सकता है, लेकिन बाद में कोई नया डिवाइस कनेक्ट या केबल चेंज करने की जरूरत पड़ने पर दिक्कत हो सकती है।
खासकर अगर आपको HDMI केबल अपग्रेड करनी हो या नया गेमिंग कंसोल जोड़ना हो तो टीवी को दीवार से हटाए बिना पीछे के पोर्ट का एक्सेस मुश्किल हो सकता है। इतना ही नहीं खुली तारों को हाईड करने के लिए अलग से केबल ट्रंकिंग भी फिट करवानी पड़ सकती है।
सेटअप चेंज करना भी मुश्किल
इतना ही नहीं वॉल माउंट का एक सबसे बड़ा नुकसान ये भी है कि टीवी की जगह लगभग फिक्स हो जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ टाइम बाद सोफा, बेड या दूसरे फर्नीचर की पोजिशन चेंज करना चाहते हैं, तो टीवी की जगह उसी हिसाब से चेंज करना आसान नहीं होगा। इसके अलावा दूसरी दीवार पर TV फिट करने के लिए दोबारा ड्रिलिंग करनी पड़ सकती है और पुरानी जगह पर बने छेद गंदे लग सकते हैं।
हाइट और एंगल भी बदलेगा
नॉर्मल वॉल माउंट में टीवी की ऊंचाई और देखने का एंगल बदलने की सुविधा लिमिटेड हो जाती है। अगर टीवी बहुत ऊंचा या गलत एंगल पर फिट किया गया, तो लंबे टाइम तक देखने में इनकन्वेनैंस फील हो सकती है। एडजस्टेबल माउंट इस दिक्कत को कम कर सकता है, लेकिन इसके लिए एक्स्ट्रा खर्च करना पड़ सकता है।
टेबल या फ्लोर स्टैंड क्यों बेहतर?
अगर आप टीवी की जगह चेंज करना चाहते हैं और सेटअप को अपग्रेड करते रहते हैं तो VESA टेबलटॉप या फ्लोर स्टैंड बेहतर ऑप्शन हो सकता है। कई स्टैंड में तो आजकल केबल मैनेजमेंट, हाइट एडजस्टमेंट और स्क्रीन को रोटेट करने की सुविधा भी मिल जाती है। इसके अलावा व्हील वाले फ्लोर स्टैंड की मदद से तो TV को जरूरत के हिसाब से एक जगह से दूसरी जगह भी ले जाया जा सकता है।
